फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ डिस्कॉम की कार्रवाई, मॉडिफाईड ट्रांसफार्मर जब्त कर जुर्माना लगाया

Sun, 10 Nov 2024 08:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

सीजन में विद्युत चोरी की आशंका को देखते हुए डिस्कॉम की विभिन्न टीमों ने छह जगहों से अवैध ट्रांसफार्मर जब्त कर दोषियों के खिलाफ जुर्माना लगाया है। डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि आने वाले दिनों में बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मॉडिफाईड ट्रांसफार्मर जब्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में बढ़ती विद्युत छीजत और सीसीसी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को देखते हुए रबी के सीजन में विद्युत चोरी की आशंका के मद्देजनर चलाए जा रहे अभियान में डिस्कॉम की विभिन्न टीमों ने तीन दिन में छह स्थानों से अवैध ट्रांसफार्मर जब्त कर दोषियों के खिलाफ जुर्माना लगाया है। आगामी दिनों में भी बिजली चोरी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। 

विज्ञापन


जोधपुर डिस्कॉम, बाड़मेर के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार मीना ने बताया कि सतर्कता शाखा के अधिशासी अभियंता और टीम ने 7 नवंबर को अमरसिंह पुत्र छेलसिंह निवासी मोदरड़ी के यहां सतर्कता जांच कर थ्री फेज का अवैध ट्रांसफार्मर लगाकर खेती करने पर ट्रांसफार्मर जब्त कर गैर उपभोक्ता के खिलाफ 2.38 लाख का जुर्माना लगाया। इसी दिन कनिष्ठ अभियंता हरसाणी द्वारा रेडाना में हरिराम पुत्र रूपाराम सुथार उत्तरी डेर रेडाना में अवैध मॉडिफाईड ट्रांसफार्मर जब्त कर 64 हजार एवं रतनाराम पुत्र भेराराम चौधरी बालेवा के यहां सतर्कता जांच कर 38 हजार रुपए का जुर्माना लगाकर मॉडिफाईड ट्रांसफॉर्मर जब्त किया गया। 

कनिष्ठ अभियंता हरसाणी ने 8 नवंबर को कादर खां पुत्र मांजी खा निवासी उनरोड़ के यहां सतर्कता जांच कर अवैध 95 हजार रुपए जुर्माना लगाया। इसी क्रम में 8 नवंबर को अधिशासी अभियंता पवस बाड़मेर द्वारा बींजासर चौहटन में हनुमानराम पुत्र वीरमाराम निवासी बींजासर अवैध ट्रांसफॉर्मर पकड़कर सतर्कता जांच कर 35 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। वहीं अधिशासी अभियंता सतर्कता बाड़मेर द्वारा 9 नवंबर को जुल्फिकार पुत्र सताबा व ईमराज पुत्र जुसूब निवासी जानपालिया सेड़वा के यहां सतर्कता जांच कर अवैध ट्रांसफार्मर जब्त कर करीब 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। 
विज्ञापन


तीन दिन चलेगा विशेष अभियान 

अधीक्षण अभियंता ने बताया कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए निगम स्तर से मिले निर्देशों की पालना में नवंबर माह में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए तिथि निर्धारित कर सभी अभियंताओं को सघन सतर्कता जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आमजन से विद्युत चोरी करने वालों की सूचना विभागीय अधिकारियों को देने का आह्वान भी किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें