फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran: अपराधियों की काली कमाई पर पुलिस का बड़ा वार, 3.21 करोड़ की जमीन-मकान और वाहन जब्त, कई आरोपी निशाने पर

Fri, 21 Aug 2026 10:02 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

अपराध की कमाई से खड़ी की गई संपत्ति अब पुलिस के निशाने पर है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत 3.21 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति जब्त कर अपराधियों पर आर्थिक शिकंजा कसा।
विज्ञापन
पुलिस ने अपराधियों की संपत्ति पर की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ते हुए बारां पुलिस ने ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित कर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार इस अभियान के तहत अब तक कुल 3 करोड़ 21 लाख 79 हजार 814 रुपए की चल-अचल संपत्ति जब्त की गई है। जब्त संपत्ति में 7 ट्रैक्टर, 11 मोटर साइकिल, 16 कार, 6 पक्के मकान, मोबाइल फोन, बैंक खातों में जमा 1 लाख 6 हजार 464 रुपए और करीब 40 लाख रुपए कीमत की कृषि भूमि शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिषेक आंदासु के निर्देशन में नवीन आपराधिक कानूनों के तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों को चिन्हित करने का अभियान चलाया जा रहा है। एसपी के अनुसार अपराधियों की ऐसी संपत्तियों की पहचान कर न्यायालय में प्रस्ताव पेश किए जा रहे हैं और नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की जा रही है। अंता थाना क्षेत्र में शुभम और भगवान प्रसाद, निवासी पिलिया के खिलाफ धोखाधड़ी से अर्जित संपत्ति को लेकर कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार आरोपियों के पास से 11 कार, 3 बाइक और 1 ट्रैक्टर, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 37.50 लाख रुपए है, तथा करीब 50 लाख रुपए कीमत का मकान जब्त किया गया। इसी मामले में महेंद्र मोंग्या से 2 ट्रैक्टर, 1 कार, 1 बाइक, करीब 15 लाख रुपए का मकान और 40 लाख रुपए कीमत की कृषि भूमि चिन्हित की गई।

ये भी पढ़ें: Didwana-Kuchaman: मिलावटखोरी पर कसा शिकंजा, खाद्य विभाग ने 535 किलो मिलावटी मिर्च पाउडर सीज किया
विज्ञापन


हरनावदाशाहजी थाना क्षेत्र में दिनेश, बिंदू, बाबूलाल और गोलू मीणा से जुड़ी संपत्तियों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने 2 ट्रैक्टर और 2 बाइक, जिनकी कीमत करीब 7.15 लाख रुपए बताई गई है, को धारा 106 के तहत जब्त किया। अटरू थाना क्षेत्र में सट्टे की खाईवाली के आरोपी सुरेंद्र राठौर के बैंक खाते में जमा 68 हजार 273 रुपए, करीब 60 हजार रुपए कीमत की बाइक और 50 लाख रुपए का मकान जब्त किया गया। इसके अलावा उसकी पत्नी के बैंक खाते में जमा 38 हजार 191 रुपए और भाई के नाम दर्ज करीब 10 लाख रुपए की कार भी कार्रवाई के दायरे में ली गई। मांगरोल थाना क्षेत्र में गांजा तस्करी के आरोपी अंकित सुमन से करीब 7.30 लाख रुपए कीमत की कार और बाइक तथा 12 लाख रुपए का मकान जब्त किया गया।
विज्ञापन


वहीं राजेंद्र वैष्णव से 6 लाख रुपए कीमत के 2 ट्रैक्टर और करीब 35 लाख रुपए के 2 मकान जब्त किए गए। हंसराज लोधा से करीब 40 लाख रुपए कीमत की 2 बाइक और 2 कार, मुकेश अहेड़ी से 50 हजार रुपए कीमत की बाइक और नरेश नायक से साढ़े सात हजार कीमत का मोबाइल जब्त किया गया। एसपी अभिषेक आंदासु ने कहा कि अपराध से अर्जित संपत्ति का दोबारा अपराध में इस्तेमाल रोकना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए ऑपरेशन वज्र प्रहार के तहत इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें