फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran: RSS के पथ संचलन पर उठा बवाल, समुदाय विशेष ने तय रास्ते से गुजरने पर जताई आपत्ति, पुलिस ने मोर्चा संभाला

Sun, 31 Aug 2025 07:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

सार

आज आरएसएस के पथ संचलन को लेकर मुस्लिम बस्ती से गुजरने वाले मार्ग पर आपत्ति जताए जाने के बाद व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिए, लेकिन प्रशासन की सतर्कता और भारी पुलिस जाब्ते की मौजूदगी से अप्रिय घटना को टाल दिया गया।
विज्ञापन
बारां में आरएसएस का पथ संचलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित पथ संचलनों को लेकर शहर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। संघ की ओर से शहर के विभिन्न हिस्सों से निकाले गए पथ संचलनों में से एक प्यारे रामजी मंदिर से शुरू होकर अंजुमन चौराहा होते हुए मुस्लिम बस्ती से गुजरना था, जिसे लेकर अल्पसंख्यक समाज के कुछ युवाओं ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन


जानकारी मिलते ही मुस्लिम समाज से जुड़े व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर बाजार, घंटाघर क्षेत्र और मांगरोल रोड पर भी अधिकांश व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं। इससे शहर का माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया।

हालात को बिगड़ने से रोकने के लिए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में भारी पुलिस बल अंजुमन चौराहा और आसपास के इलाकों में तैनात कर दिया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सड़क के दोनों ओर मोर्चा संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित रखा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chittorgarh News: पांच दिन बाद 12 किमी दूर मिला मासूम का शव, रेत में दबे मिले मां-बेटी, रेस्क्यू अभियान समाप्त

प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों से संवाद कर स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखने की अपील की। वार्ता के बाद तय मार्ग पर ही संचलन निकालने पर सहमति बनी और करीब दो घंटे की देरी से पथ संचलन पुनः प्रारंभ हुआ। मार्ग में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर संचलन का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि आगामी 3 सितंबर से बारा का प्रसिद्ध डोल मेला आरंभ होने जा रहा है। मेले की तैयारियों के तहत नगर परिषद द्वारा मांगरोल रोड क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण हटाए गए थे, जिनमें बड़ी संख्या में एक समुदाय विशेष के अतिक्रमण शामिल थे। इसी कार्रवाई से उपजे असंतोष को भी पथ संचलन के विरोध से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन की सतर्कता और समय पर हस्तक्षेप से किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को टाल दिया गया। फिलहाल शहर में हालात सामान्य हैं, पर पुलिस और प्रशासन की निगरानी लगातार बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें