अफवाह के बाद भीड़ ने किया विरोध-प्रदर्शन और पुलिस की गाड़ी पर पथराव
- फोटो : अमर उजाला
उप अधीक्षक की कार पर हमला
तनाव के बीच उदयपुर के सराड़ा से पहुंचे उप अधीक्षक चांदमल सिंगाड़िया की कार को भीड़ ने रोक लिया और उस पर पथराव कर दिया। कार के शीशे टूट गए और लोगों ने मुक्के भी मारे। हालांकि उप अधीक्षक सुरक्षित रहे। स्थिति को काबू में करने के लिए सलूम्बर और उदयपुर सहित कई थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार और कई सीआई मौके पर तैनात किए गए।
पुलिस ने क्या बताया?
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने अपील की कि लोग किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि युवक का उदयपुर में इलाज चल रहा है और मारपीट के आरोपों की जांच कराई जाएगी। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे घटनाक्रम के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन और पुलिस हालात पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Rajasthan News: प्रेम प्रसंग को लेकर लड़के के परिजन राजी थे, लड़की के नहीं; बिना बताए भागे, शिप्रा में मिले शव