फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET पेपर लीक: अब राजस्थान के बांसवाड़ा में बवाल, कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Thu, 23 Jul 2026 06:42 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा में नीट पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस, बीएपी और छात्र संगठनों ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट में जबरन प्रवेश की कोशिश पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बाद में स्थिति नियंत्रण में आ गई।

विज्ञापन
पुलिस ने किया लाठीचार्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार को कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के कार्यकर्ताओं ने बांसवाड़ा में प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट परिसर में जबरन प्रवेश करने की कोशिश के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिससे प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए।

कांग्रेस, बीएपी और छात्र संगठनों से जुड़े युवा पहले कुशलबाग में एकत्रित हुए। इसके बाद वे रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। प्रदर्शन में कांग्रेस के सरपंच सुभाष निनामा, अरविंद डामोर तथा बीएपी के हेमंत राणा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए सभी प्रदर्शनकारियों को एक साथ परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी। अधिकारियों ने कहा कि केवल पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन सौंपने के लिए अंदर जाने दिया जाएगा। हालांकि, प्रदर्शनकारी सभी कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट में प्रवेश कर ज्ञापन सौंपने की मांग पर अड़े रहे और मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


पढ़ें: 35 साल बाद फूटा आस पहाड़ का झरना: 18 दिन बाद लौटे मानसून ने मचाई हलचल, एक दिन में हुई झमाझम बारिश; तस्वीरें

कुछ देर तक पुलिस अधिकारियों और प्रदर्शनकारियों के बीच समझाइश का दौर चला, लेकिन सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारी मुख्य गेट की ओर बढ़े और धक्का देकर गेट खोलने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ने लगी। हालात तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने भीड़ को पीछे हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी मौके से हट गए और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो गई।

घटना के दौरान डीएसपी मनीष चारण, कोतवाली थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह सहित कोतवाली और राजतालाब थाना पुलिस का भारी जाब्ता तैनात रहा। पुलिस ने पूरे समय कलेक्ट्रेट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभाले रखी। घटना के बाद कुछ समय तक क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा, हालांकि बाद में स्थिति नियंत्रण में बताई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें