फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: मोरड़ी गांव में पागल कुत्ते का आतंक, 20 से ज्यादा लोगों को काटा, ग्रामीणों ने घेरकर मारा

Thu, 14 May 2026 03:12 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

जिले के मोरड़ी गांव में बुधवार सुबह एक पागल कुत्ते ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत 20 से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। हमले में एक 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर मार डाला।
विज्ञापन
घायल को स्ट्रेचर पर ले जाते युवा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के गढ़ी उपखंड क्षेत्र के मोरड़ी गांव में बुधवार सुबह एक पागल कुत्ते ने जमकर आतंक मचाया। कुत्ते ने बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों समेत 35 से अधिक लोगों को काट लिया। घटना के बाद घायलों को परतापुर उप जिला स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उपचार कराया गया, वहीं ग्रामीणों ने कुत्ते को घेरकर मार डाला।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव में पिछले कुछ दिनों से कुत्ते का आतंक बना हुआ था। वह राहगीरों और वाहन चालकों के पीछे दौड़ता था। बुधवार सुबह करीब साढ़े नौ से दस बजे के बीच कुत्ते ने गांव में आने-जाने वाले लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया।

कुत्ते ने रास्ते से गुजर रहे लोगों को हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में काट लिया। हमले में कई बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग घायल हुए। एक 5 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी, तभी कुत्ते ने उसका गाल नोंच लिया। बच्ची को गंभीर चोट आने पर 15 टांके लगाने पड़े। कई लोगों को कुत्ते के नाखूनों से खरोंचें भी आईं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kotputli-Behror: हाईवे किनारे गत्ता गोदाम में भीषण आग, 4 घंटे की मशक्कत के बाद काबू, लाखों का सामान जलकर राख

लगातार हमलों की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और कुत्ते को घेरकर मार डाला। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए परतापुर उप जिला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


अस्पताल में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के पहुंचने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ घायलों के उपचार में जुट गए। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे रैफर किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें