फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: झाड़ियों से घिरे कुएं में मिले लापता दंपती के शव, डिप्रेशन के कारण आत्महत्या की आशंका

Sat, 25 Apr 2026 08:36 PM IST
बांसवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

बांसवाड़ा में पांच दिन से लापता दंपती के शव कुएं से बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच में मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
कुएं से शव निकालने की तैयारी में जुटे ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के अरथूना थाना क्षेत्र के गोवलिया नवागांव में शनिवार एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 5 दिन से लापता चल रहे पति-पत्नी के शव घर से करीब 300 मीटर दूर झाड़ियों से घिरे कुएं में मिले।
विज्ञापन


शनिवार को एक ग्रामीण अपनी भैंस चराने के लिए कुएं के पास गया था। वहां से तेज बदबू आने पर उसने कुएं में झांका तो पानी में दो शव तैरते दिखे। उसने तुरंत गांव वालों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने खाट और रस्सी की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला।

पुलिस उप अधीक्षक बाबूलाल के अनुसार मृतकों की पहचान मुकेश पारगी (34) और उसकी पत्नी धापू (25) के रूप में हुई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है। परिजनों ने अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur: बेकाबू आग से कुंभलगढ़ अभ्यारण्य बेहाल, सात दिन बाद भी नहीं थमी लपटें, जान बचाने को भागे जानवर

पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संतान न होने के कारण उपजे तनाव से जुड़ा लग रहा है। शादी के 4 साल बाद भी बच्चे न होने से दंपती डिप्रेशन में था। मृतक मुकेश के भाई कांतिलाल ने बताया कि मुकेश मुंबई में काम करता था और 19 अप्रैल को ही गांव लौटा था। 

21 अप्रैल की रात दोनों बिना बताए घर से निकल गए थे। जाते समय मुकेश अपना मोबाइल और पर्स घर पर ही छोड़ गया था। सुबह जब दोनों घर पर नहीं मिले तो परिजनों ने रिश्तेदारों के यहां तलाश की। कोई पता नहीं चलने पर 22 अप्रैल को अरथूना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। 
विज्ञापन


कुएं के चारों ओर घनी झाड़ियां होने से इस पर अब तक किसी की नजर नहीं पड़ी थी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें