फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: बिना मुआवजा दिए नहर का काम शुरू करने पर हंगामा, विधायक और उप अधीक्षक में हुई बहस

Thu, 20 Mar 2025 02:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

जिले के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र में नहर निर्माण के दौरान मुआवजा न मिलने पर किसानों ने विरोध जताया। विधायक और उप अधीक्षक के बीच इस बात को लेकर बहस भी हो गई। ग्रामीणों ने मुआवजा या जमीन के बदले जमीन देने की मांग की।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र के जूनी गांगड़तलाई में हाई लेवल नहर का निर्माण कार्य शुरू होते ही हंगामा हो गया। जिन जमीनों पर काम शुरू किया गया, उनके मालिकों ने मुआवजा न मिलने तक काम नहीं होने देने की बात कही। सूचना मिलने पर विधायक जयकृष्ण पटेल और बागीदौरा पुलिस उप अधीक्षक मौके पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच बहस भी हो गई।

विज्ञापन


बागीदौरा विधानसभा क्षेत्र का बड़ा हिस्सा असिंचित है। राज्य सरकार ने माही बांध का पानी लाकर किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए हाई लेवल नहर के निर्माण की घोषणा की थी। इसी क्रम में गुरुवार को गांगड़तलाई पंचायत समिति के जूनी गांगड़तलाई गांव में जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू की गई।

ग्रामीणों और किसानों ने विरोध जताते हुए कहा कि बिना मुआवजा दिए उनकी जमीन पर काम शुरू किया गया है। उन्होंने मुआवजा देने या जमीन के बदले जमीन देने की मांग की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी और पुलिस किसानों को धमकाकर जबरन काम करवा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर विधायक जयकृष्ण पटेल मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की बात सुनी। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को डराकर काम करवाना गलत है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जब तक किसानों को मुआवजा या जमीन के बदले जमीन नहीं दी जाती, तब तक काम बंद किया जाए।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: बीकानेर में कार पर पलटा डंपर, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, सभी शादी समारोह से लौट रहे थे
विज्ञापन


बागीदौरा पुलिस उप अधीक्षक ने कहा कि पुलिस शांति बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद थी और किसी पर दबाव नहीं डाला गया। इसी दौरान विधायक और उप अधीक्षक के बीच बहस भी हो गई। विधायक ने जेसीबी बंद करने को कहा लेकिन अधिकारियों ने तर्क दिया कि जिन किसानों ने अपनी जमीन पर काम की अनुमति दी है, वहीं खुदाई हो रही है। विवादित स्थल पर काम बंद करा दिया गया है।

घटना के बाद ग्रामीणों ने मुआवजा मिलने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। वहीं प्रशासन ने कहा है कि किसानों की समस्याओं का समाधान जल्द किया जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें