फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: आनंदपुरी में पुलिस ने बरामद किए एक लाख 39 हजार 300 रुपये के जाली नोट, एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 18 Mar 2025 09:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

लिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। महेश मेलों और सामाजिक आयोजनों में नकली नोट चलाता था। तलाशी में 500 रुपये के 252, 200 रुपये के 11 और 100 रुपये के 111 नकली नोट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंदपुरी थाना पुलिस ने मंगलवार को धूलियागढ़ गांव में एक मकान पर दबिश देकर एक व्यक्ति के कब्जे से एक लाख 39 हजार 300 रुपये के जाली नोट बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों का खुलासा एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत बागीदौरा पुलिस उप अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस थाना आनन्दपुरी की गठित टीम ने मंगलवार को जाली नोट के कारोबार का खुलासा किया। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से 139300 जाली नोट बरामद किए।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- अवैध बजरी खनन का मामला, बिना नंबर के ट्रैक्टर को पुलिस ने पकड़ा; माइनिंग विभाग को दी सूचना

मेलों और सामाजिक व्यवहार में चलाता था नोट
आनंदपुरी थाना प्रभारी कपिल पाटीदार ने बताया कि मंगलवार को सूचना मिली कि महेश पिता कानिया जाति कटारा निवासी धुलियागढ़ क्षेत्र में आयोजित मेले, आदिवासी समाज के नोतरो में जाली नोट का प्रयोग करता है। उसके घर की तलाशी ली जाए तो भारी मात्रा में जाली नोट मिल सकते हैं। सूचना पर थानाधिकारी पाटीदार और टीम ने महेश के घर पर दबिश दी। महेश घर पर ही मिला। उससे जाली नोट के बारे पूछताछ की गई तो टालमटोल जवाब देने लगा। कड़ाई से पूछने पर महेश ने घर के अन्दर ड्रम में जाली नोट होना बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सरकारी पाइपलाइन से अवैध कनेक्शन जोड़कर 500 बीघा में खेती करने का मामला, सात आरोपी गिरफ्तार

500-200 और 100 रुपये के नोट
महेश के अनुसार घर की तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में जाली नोट मिले। ग्रामीणों को बुलाकर उनके समक्ष गिनती की गई। इसमें 500-500 रुपये के 252 नोट, 200-200 रुपये के 11 नोट और 100-100 रुपये के कुल 111 नोट थे, जो जाली थे। टीम ने जाली नोट की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर बरामदगी दर्शाते हुए प्रकरण दर्ज किया। पुलिस आरोपी से नकली नोट के गिरोह और नकली नोट छापने में प्रयुक्त साम्रगी के बारे में अनुसंधान कर रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें