फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banswara News: रातीतलाई कॉलोनी में खाद्य सुरक्षा टीम की दबिश, 2500 किलो संदिग्ध घी बरामद, गोदाम सील

Tue, 18 Mar 2025 05:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

गोदाम में राज, महान, जैमिनी और एवरग्रीन जैसे अलग-अलग ब्रांड के घी के डिब्बे मिले। प्रयोगशाला जांच के बाद घी के नकली होने की पुष्टि होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य आपूर्ति केंद्रों की जांच भी कर रही है। होली से पहले खाद्य विभाग द्वारा जिले में लगातार मिलावटी खाद्य पदार्थों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
गाेदाम में कार्रवाई करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय पर चिकित्सा विभाग के अधीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी और पुलिस की टीम ने रातीतलाई कॉलोनी में वनस्पति घी के गोदाम पर नकली खाद्य पदार्थ होने के संदेह पर दबिश दी है। यहां से विभिन्न ब्रांड के 25 सौ किलो घी के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। गोदाम को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी उम्मीदमल टेलर के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि रातीतलाई कॉलोनी के गली नंबर-8 में एक वनस्पति घी की दुकान मय गोदाम में संदिग्ध तौर पर नकली घी तैयार किया जाता है। इस पुलिस के सहयोग से अनिल टहलानी नामक व्यापारी के यहां दबिश दी।

बड़ी संख्या में लिए नमूने
टेलर ने बताया कि मौके पर राज, महान, जैमिनी, एवरग्रीन आदि अलग-अलग ब्रांड का घी डिब्बों में मिला। माल के नकली होने के संदेह में सभी ब्रांड के नमूने लिए हैं। प्रयोगशाला की जांच से पता चल सकेगा कि घी असली हैं या नकली। नकली घी की पुष्टि होने पर दुकान मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इधर, पुलिस भी गोदाम से घी की अन्य जगह पर आपूर्ति आदि बिंदुओं को लेकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


होली के पहले से कार्रवाई 
जिले में चिकित्सा विभाग की टीम होटल और रेस्टोरेंट में पहुंच कर खाद्य पदार्थों के नमूने ले रही है। इसमें घी जब्त करने की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें