फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LPG Crisis: जैसलमेर में कमर्शियल गैस सिलिंडरों की कमी, होटल-रेस्तरां कारोबारियों की बढ़ी चिंता

Fri, 13 Mar 2026 06:03 PM IST
बालोतरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

LPG Crisis: जैसलमेर में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई कम होने से होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन सीजन के बीच गैस की सीमित उपलब्धता से खान-पान से जुड़े व्यवसाय प्रभावित होने लगे हैं।
विज्ञापन
जैसलमेर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की पर्यटन नगरी जैसलमेर में इन दिनों कमर्शियल गैस  सिलिंडरकी कमी देखने को मिल रही है। सप्लाई में आई इस कमी के कारण होटल, ढाबों और रेस्टोरेंट से जुड़े कारोबारियों की चिंता बढ़ गई है। शहर में पर्यटन गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं और ऐसे समय में कमर्शियल गैस  सिलिंडर की सीमित उपलब्धता से खान-पान से जुड़े व्यवसाय प्रभावित होने लगे हैं। हालांकि गैस एजेंसी का कहना है कि यह समस्या अस्थायी है और जल्द ही सप्लाई सामान्य होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


कई होटल और संचालक परेशान
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से शहर में कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति सामान्य से कम आ रही है। इसके चलते गैस एजेंसियों के स्तर पर वितरण प्रभावित हो रहा है। कई होटल और संचालकों को समय पर  सिलिंडर नहीं मिलने से रसोई संचालन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सप्लाई कम आने से वितरण पर असर
गैस एजेंसी से जुड़े किरीट व्यास ने बताया कि फिलहाल कंपनी स्तर से ही कमर्शियल गैस  सिलिंडर की सप्लाई कम मिल रही है। सामान्य परिस्थितियों में एजेंसियों को मांग के आधार पर  सिलिंडर उपलब्ध करवाए जाते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पीछे से कम सप्लाई आने के कारण वितरण व्यवस्था प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि एजेंसी स्तर पर उपलब्ध  सिलिंडर को प्राथमिकता के आधार पर वितरित किया जा रहा है, ताकि जरूरी प्रतिष्ठानों को ज्यादा परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि यह स्थिति लंबे समय तक नहीं रहेगी और कुछ ही दिनों में कमर्शियल गैस की सप्लाई सामान्य होने की संभावना है।
विज्ञापन


घरेलू गैस सप्लाई पूरी तरह सामान्य
गैस एजेंसी की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि घरेलू एलपीजी  सिलिंडरकी सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। आम उपभोक्ताओं को घरेलू गैस के लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो रही है और नियमित रूप से बुकिंग के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। एजेंसी ने उपभोक्ताओं से किसी भी तरह की अफवाह या घबराहट से बचने की अपील भी की है।

पर्यटन सीजन में बढ़ी कारोबारियों की चिंता
जैसलमेर राजस्थान का प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे और कैफे का कारोबार काफी हद तक गैस  सिलिंडर पर निर्भर करता है।

कारोबार पर पड़ रही मार
रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि शहर में गैस की कमी का सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यदि समय पर सिलिंडर उपलब्ध नहीं होते हैं तो रसोई संचालन प्रभावित होता है और ग्राहकों को भी परेशानी होती है। उनका कहना है कि जैसलमेर जैसे पर्यटन स्थल पर अगर गैस की सप्लाई बाधित होती है तो इसका असर पर्यटन से जुड़े व्यवसायों पर भी पड़ सकता है। इसलिए आवश्यक है कि गैस कंपनियां जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में कमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन गैस सिलेंडर बुकिंग सर्वर धीमा, एजेंसियों पर उमड़ी भीड़; उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन


जल्द समाधान की उम्मीद
व्यापारियों और होटल संचालकों को उम्मीद है कि गैस कंपनियां और प्रशासन इस समस्या का जल्द समाधान करेंगे। यदि जल्द ही सप्लाई बहाल हो जाती है तो होटल और रेस्टोरेंट कारोबार सामान्य रूप से संचालित हो सकेंगे और पर्यटन सीजन पर भी इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। फिलहाल शहर के व्यवसायी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में कमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति बढ़ेगी, जिससे यह अस्थायी संकट जल्द समाप्त हो जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें