फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बहू ने सास का सिर फोड़ा, आंखों में मिर्च झोंककर घर से भागी, 40 लाख रुपये भी ले गई

Wed, 20 Jul 2022 03:43 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पीड़ित पति ने बताया कि तीन महीने पहले उसकी शादी हुई थी। उसके कुछ दिन बाद से ही उसकी पत्नी उसे और उसके परिवार वालों को परेशान करने लगी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर जिले में एक बहू ने सास के साथ मारपीट कर दी। उसने सास का सिर फोड़ दिया और फिर उसकी आखों में मिर्च झोंककर फरार हो गई। वह घर से करीब चालीस लाख रुपयों से भरा बैग भी अपने साथ ले गई। पीड़ित सास ने मंगलवार शाम देर रात गोविंदगढ़ थाना पुलिस में केस दर्ज कराया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार निखिल खंडेलवाल ने पुलिस को बताया किउसकी शादी करीब तीन महीने पहले जयपुर की रहने वाली रिया से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद रिया उसे और उसके परिवार को परेशान करने लगी। मां और छोटे भाई से भी वह आए दिन झगड़ा करना शुरू कर दिया। मंगलवार दोपहर को मां और उसकी पत्नी रिया में विवाद हो गया। इसके बाद उसने मां पर हमला कर दिया। सिर में डंडा मारकर घायल कर दिया और मां की आखों में मिर्च ठूंसकर फरार हो गई।  

निखिल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रिया घर से करीब चालीस लाख रुपयों से भरा बैग भी ले गई है। हांलाकि अब तक पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। निखिल ने पुलिस को यह भी बताया कि कुछ दिन पहले झगड़ा करने के बाद वह अपने मायके भी चले गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें