फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: पहलवानों के समर्थन में धरने पर बैठीं कृष्णा पूनिया, उठाई डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग

Thu, 19 Jan 2023 01:55 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे पहलवानों के धरने को अब जयपुर से कृष्णा पूनिया का साथ मिल रहा है। पूनिया ने भी पहलवानों के उत्पीड़न को लेकर जयपुर के अमर जवान ज्योति स्थल पर धरना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
धरने पर बैठीं कृष्णा पूनिया। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) पर देश के पहलवानों ने उत्पीड़न का आरोप लगाया है। डब्ल्यूएफआई पर अपने मनमाने नियम पहलवानों पर थोपने का आरोप है। भारत की झोली में मेडल डालकर देशवासियों को गौरव का अनुभव कराने वाले देश के नामचीन पहलवानों ने इसका विरोध जताते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर डब्ल्यूएफआई के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। दिल्ली में धरनारत इन पहलवानों के समर्थन में अब कृष्णा पूनिया भी उतर आईं हैं। उन्होंने इस मामले की निंदा करते हुए जयपुर में धरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


अमर जवान ज्योति स्थल पर शुरू किया धरना
महिला पहलवानों के समर्थन उतरीं राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष और कांग्रेस नेता कृष्णा पूनिया जयपुर के अमर जवान ज्योति स्थल पर धरने पर बैठ गईं हैं। पूनिया ने कहा महिला खिलाड़ियों का इस तरह से शोषण करना बहुत ही शर्मनाक है। मैं पहलवानों के साथ हूं और उनका समर्थन करतीं हूं। साथ ही डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के इस्तीफे की मांग करती हूं।

पहलवानों की पीड़ा में देश को एक जुट होना चाहिए
उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि एक तरफ से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया जाता है और दूसरी तरफ बेटियों की इज्जत को तार-तार किया जा रहा है। यह बहुत शर्मनाक है। आज जब देश के एथलीट ओलंपिक, एशियन गेम या कॉमनवेल्थ में जाते हैं तो सबको मेडल की चाह होती है। देश और आज यह खिलाड़ी अपनी पीड़ा व्यक्त कर रहे हैं। बता रहे कि शोषण किया जा रहा है तो देश को भी इनके साथ खड़े होना चाहिए। पहलवानों ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी है और उनको न्याय मिलना चाहिए, यह उनका हक है।
विज्ञापन


देशभर से मिल रहा पहलवानों को समर्थन
खिलाड़ियों के इस विरोध प्रदर्शन को कई लोगों का समर्थन मिल रहा है। पहलवानों के इस प्रदर्शन को विपक्ष तो समर्थन कर ही रहा है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने भी सरकार से इस मसले पर पहलवानों को न्याय दिलाने की मांग की है। राकेश टिकैत ने ट्वीट कर लिखा, "पूरे विश्व में देश का सिर गर्व से ऊंचा करने वाले पहलवानों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। भारतीय कुश्ती महासंघ के अधिकारियों पर लगे आरोप बहुत गंभीर है। भारत सरकार मामले का संज्ञान ले और गांव की मिट्टी से जुड़े खेल और खिलाड़ियों को न्याय दिलाने का काम करे।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें