फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sikar: राधाकिशनपुरा इलाके में खिड़की तोड़कर घर में डकैती का प्रयास, परिवार के शोर मचाने पर हुए फरार

Mon, 19 Jun 2023 07:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

सीकर के राधाकिशनपुरा इलाके में एक मकान का दरवाजा बंद कर खिड़की तोड़ते हुए डकैती के प्रयास का मामला सामने आया है। परिवार में जागने और शोर मचाने पर बदमाश फरार हो गए। 
 
विज्ञापन
घर की टूटी खिड़की। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर के राधाकिशनपुरा स्थित घनश्याम सैनी के मकान में बीती देर रात बदमाश घर का मेन गेट बंद कर खिड़की तोड़ते हुए लूट की वारदात को अंजाम देने आ धमके। इससे पहले कि वो कुछ कर पाते परिवार के लोग जाग गए। बदमाश वारदात को अंजाम नहीं दे पाए और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस सरगर्मी से डकैत गैंग को तलाश रही है। घटना की सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश निकल भागे। डीएसपी शहर वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो उद्योग नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और बदमाशों का पीछा किया।

विज्ञापन


चुराई गई दो बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश

डकैती का प्रयास करने के बाद जब पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया, तो बदमाश चोरी की गई दो मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। वहीं, पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश करने में जुटी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें