फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ATM बदलकर मजदूर के खाते से निकाले 76 हजार, बदमाशों का पीछा करने के दौरान पुलिस जीप पलटी, पांच घायल

Sat, 24 Sep 2022 10:16 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

सार

पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं हादसे में घायल पुलिसकर्मियों को नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नागौर के एसपी और कलेक्टर ऑफिस के बाहर स्थित एसबीआई एटीएम से शुक्रवार को बदमाशों ने एटीएम कार्ड बदलकर एक मजदूर के खाते से 76 हजार रुपए निकाल लिया। वहीं आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम की गाड़ी पलट गई। हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।

     

सदर थाना क्षेत्र के गोगेलाव निवासी देरामाराम पुत्र भंवर लाल मेघवाल ने थाने में रिपोर्ट दी। उसने बताया कि उसके खाते में कोलायत से ईंट भट्टे पर काम करने के लिए मजदूरी के पैसे आए थे। वह मजदूरी के पैसे नागौर में किसी को देने थे। ऐसे में वह पैसे निकालने अपने भाई के साथ एसबीआई एटीएम पहुंचा। उसने 50 हजार निकालने की कोशिश की, ऐसे में पैसे नहीं निकले। वहीं पास खड़े युवक ने कहा कि कार्ड मुझे दो मैं पैसे निकाल देता हूं। उसने एटीएम मशीन में लगाई और बोला कि पैसे नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में दोनों भाई मोटरसाइकिल से लौटने लगे। जैसे ही वे महिला थाने के पास पहुंचे, उन्हें 36 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। दोनों ने वापस जाकर देखा तो एटीएम पर कोई नहीं था। ऐसे में पुलिस को सूचना दी। रोल थाना पुलिस आरोपियों को पीछा करने लगी, इसी दौरान पुलिस की गाड़ी पलटी खा गई। कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन

वहीं डीडवाना के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विमल सिंह नेहरा, जायल डीएसपी, कोतवाली थाना अधिकारी हनूमानसिंह  चौधरी ने खुद आरोपियों का पीछा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 16 अलग अलग बैंकों के एटीएम भी जब्त किया गया है। घायल रोल थाने के पांच पुलिस कर्मी को नागौर के जेएलएन अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें