फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कैश वैन लूट: प्लास्टिक की बाल्टी में छिपाकर रखे 46 लाख रुपये बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Aug 2026 04:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

बीकानेर के नोखा में एटीएम कैश वैन से लूटे गए 51 लाख रुपये में से पुलिस ने गिरफ्तार दो आरोपियों की निशानदेही पर प्लास्टिक की बाल्टी में छिपाए 46 लाख रुपये बरामद किए। दो अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

विज्ञापन
आर्थिक अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में 5 अगस्त को हुई एटीएम कैश वैन लूट मामले में पुलिस को मंगलवार अलसुबह बड़ी सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने 46 लाख रुपये नकद बरामद किए। आरोपियों ने लूटी गई रकम को एक प्लास्टिक की बाल्टी में छिपाकर रखा था। बाल्टी के भीतर से पुलिस ने 500 और 100 रुपये के नोटों के बंडल बरामद किए।

इससे पहले सोमवार को पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने लूटी गई रकम छिपाने की जगह के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मंगलवार तड़के पुलिस टीम बताए गए स्थान पर पहुंची और तलाशी के दौरान प्लास्टिक की बाल्टी से 46 लाख रुपये बरामद कर लिए। गौरतलब है कि 5 अगस्त को बदमाशों ने एटीएम कैश वैन से 51 लाख रुपये लूट लिए थे। अब तक 46 लाख रुपये बरामद हो चुके हैं, जबकि शेष रकम की तलाश जारी है।

विज्ञापन


पढ़ें:  बच्चा नहीं हुआ तो बहू को मौत के घाट उतार दिया! पति, सास और ससुर को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद

दो फरार आरोपियों की तलाश जारी

विज्ञापन

पुलिस इस वारदात में शामिल दो अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही लूट की बची हुई रकम बरामद करने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में हुई इस बड़ी नकदी लूट में 46 लाख रुपये की बरामदगी अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमों की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें