फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ाया सहायक अभियंता, सड़क निर्माण की सामग्री पास करने मांगे थे एक लाख

Thu, 03 Feb 2022 03:33 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

सार

आरोपी उस समय रिश्वत ले रहा था जब पंचायत राज विभाग मंत्री रमेश मीणा कोटा में ही थे। कुछ देर बाद उसे मंत्री के साथ होने वाली मीटिंग में भी शामिल होना था।
विज्ञापन
एसीबी अधिकारियाें के बीच खड़ा आरोपी विश्राम सिंह मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में पंचायत समिति सुल्तानपुर के सहायक अभियंता व कार्यवाहक विकास अधिकारी को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए एसीबी ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने इंटरलॉकिंग के लिए निर्माण सामग्री पास करने एक लाख रुपए की मांग की थी। एसीबी ने पचास हजार रुपए लेते हुए उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी विश्राम सिंह मीणा (53) ग्राम बडापुरा करौली का रहने वाला है। 

विज्ञापन


हैरानी की बात तो यह कि आरोपी उस समय रिश्वत ले रहा था जब पंचायत राज विभाग मंत्री रमेश मीणा कोटा में ही थे। कुछ देर बाद उसे मंत्री के साथ होने वाली जिला परिषद की मीटिंग में भी शामिल होना था। 

दरअसल, हरविंद्र सिंह और उनके मुंशी ओमप्रकाश की फर्म शिवांक एंटरप्राईजेज व वंश एंटरप्राईजेज से पंचायत समिति सुल्तानपुर में निर्माण सामग्री सप्लाई की जा रही थी। इससे ग्राम पंचायत बंबोरी के गांव ककरावदा में शमशान घाट के रास्ते पर इंटरलॉकिंग के काम किया जा रहा था, इसे आरोपी मीणा ने बंद करा दिया। फरियादी हरविंद्र आरोपी मीणा से मिले तो उसने निर्माण सामग्री पास करने के लिए एक लाख रुपए की मांग कर दी। फरियादी ने बुधवार को एसीबी में अधिकारी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दर्ज कराई। जांच में रिश्वत मांगने की बात सही पाई गई। गुरुवार को आरोपी मीणा को पंचायत समिति सुल्तानपुर के परिसर में 50 हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें