फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान चुनाव: कांग्रेस का भाजपा पर निशाना, मुख्यमंत्री राजे से जनता की नाराजगी पड़ेगी भारी

Tue, 23 Oct 2018 06:17 PM IST
भाषा
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
विज्ञापन
राजस्थान में कांग्रेस का मानना है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर आम जनता में 'भारी नाराजगी' की कीमत भाजपा को इन विधानसभा चुनाव में चुकानी पड़ेगी और वह अप्रत्याशित रूप से हारेगी। राज्य की 200 सीटों के लिए सात दिसंबर को मतदान होना है।
विज्ञापन


राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रवक्ता और जयपुर कांग्रेस के अध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि जनता की भावनाएं कांग्रेस की तरफ हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की यात्राओं से पार्टी के पक्ष में माहौल मजबूत हुआ है।

खाचरियावास ने भाषा से कहा कि इस बार मुख्यमंत्री और उनके कई मंत्री चुनाव हारने वाले हैं। जनता में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रति भारी नाराजगी है जो अपने समूचे कार्यकाल में लोगों से नहीं मिलीं और अब सिर्फ वोट मांगने जा रही हैं।  
विज्ञापन


खाचरियावास ने कहा कि आज राफेल लड़ाकू विमान सौदे पर घर घर में चर्चा हो रही है और लोग चाहते हैं कि प्रधानमंत्री और उनकी सरकार इसका जवाब दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा बार बार इस मुद्दे को उठाए जाने के बावजूद प्रधानमंत्री व उनकी सरकार चुप है।

राहुल गांधी कल से दो दिन की राजस्थान यात्रा पर आ रहे हैं जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री राजे के निर्वाचन क्षेत्र झालावाड़ से होगी। खाचरियावास ने कहा कि राहुल गांधी को राज्य में अपार जनसमर्थन मिल रहा है और भाजपा की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में आम जनता ने भाजपा को इतना प्रचंड बहुमत दिया लेकिन वह जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में पूरी तरह विफल रही। 
विज्ञापन


बता दें कि 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 200 में से 163 सीटें जीतीं जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर सिमट गई थी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें