फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: धौलपुर में बदमाशों ने किया एएसआई का अपहरण, मध्य प्रदेश बॉर्डर पर छोड़कर फरार, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 25 Aug 2023 10:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

धौलपुर में ड्यूटी से लौट रहे एएसआई का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाश एएसआई के साथ मारपीट कर मध्य प्रदेश बॉर्डर पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस के आला अधिकारियों ने साधी चुप्पी।
विज्ञापन
अपहरण की वारदात के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के सदर थाने पर तैनात एएसआई रविन्द्र सिंह को स्कॉर्पियो सवार आधा दर्जन बदमाश अपहरण कर गाड़ी में डालकर एमपी के मुरैना की तरफ ले गए। बदमाशों ने एएसआई के साथ गाड़ी में ही मारपीट की और उसके बाद उसे एमपी के मुरैना जिले के हाईवे पर स्थित बाबा देवपुरी मंदिर के पास छोड़ कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


पीड़ित एएसआई बाबा देवपुरी मंदिर के पास से बस पकड़कर धौलपुर आया और पुलिस अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

जानकारी के मुताबिक सदर थाना पर तैनात एएसआई रविंद्र सिंह गुरुवार की रात को ड्यूटी ख़त्म कर सिविल ड्रेस में अपनी कार से अपने घर जा रहा था। तभी सदर थाना से निकलते ही हाइवे पर काली स्कार्पियो में सवार आधा दर्जन बदमाशों ने एएसआई की कार को रुकवा लिया और एएसआई को कार से बहार निकाल कर स्कार्पियो गाड़ी में पटक कर एमपी के मुरैना की तरफ ले गए। बदमाशों ने गाड़ी में ही एएसआई के साथ मारपीट की और उसके बाद उसे मुरैना जिले के बाबा देवपुरी मंदिर के पास छोड़ कर फरार हो गए। 
विज्ञापन


पीड़ित एएसआई बाबा देवपुरी मंदिर के पास से बस द्वारा धौलपुर आया और पुलिस अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी शहर के मचकुण्ड तिराहे पर पहुंचे और पीड़ित एएसआई से घटना के बारे में जानकारी उसे पाने साथ ले गई। घटना के बाद पुलिस की कई टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। उधर, घटना को लेकर पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। थाना प्रभारी से लेकर पुलिस के आला अधिकारी वारदात को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें