फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 1.33 करोड़ महिलाओं को नेट सुविधा के साथ स्मार्टफोन देगी गहलोत सरकार, 7500 करोड़ करेगी खर्च

Fri, 20 May 2022 02:15 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को स्मार्टफोन देने के लिए सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है। यह मोबाइल फोन 7500 करोड़ रुपये में खरीदे जाएंगे।
विज्ञापन
महिलाओं को मोबाइल फोने देने के लिए सरकार ने जारी किया टेंडर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की गहलोत सरकार ने महिलाओं को स्मार्टफोन देने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश की 1 करोड़ 33 लाख महिलाओं को स्मार्ट बनाने के लिए सरकार 7500 करोड़ रुपये में मोबाइल फोन खरीदेगी। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


सरकार 1 करोड़ 33 लाख मोबाइल खरीदेगी, तय बजट के अनुसार एक फोन की कीमत 5 हजार 639 रुपये होगी। इसमें तीन साल के लिए 4जी इंटरनेट की सुविधा भी फ्री मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरकार चौथी सालगिरह से महिलाओं को मोबाइल बांटना शुरू कर सकती है। 

प्रदेश सरकार की एजेंसी राजकॉम्प ने हाल ही में मोबाइल खरीदी के लिए टेंडर जारी किया है। इसके लिए 7 हजार 500 करोड़ का बजट रखा गया है। देश की कई कंपनियां इस टेंडर में हिस्सा लेंगी। इसके लिए 23 मई को एक प्री-बिड बैठक भी रखी गई है। फाइनल बिड एक जुलाई को खुलेगी। जिसके बाद तय होगा कि कौन सी कंपनी सरकार को मोबाइल सप्लाई करेगी। फाइनल कंपनी को 1.33 करोड़ स्मार्टफोन और तीन साल की इंटरनेट सुविधा के साथ देने होंगे।  

सीएम गहलोत ने बजट सत्र में किया था एलान 
बता दें कि सीएम अशोक गहलोत ने इस साल बजट सत्र में प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को स्मार्टफोन देने का एलान किया था। इस दौरान उन्होंने कहा था, सरकार परिवार की मुखिया महिलाओं को स्मार्टफोन देगी। यह फोन प्रदेश की 1.33 करोड़ महिलाओं को दिए जाएंगे जिनके नाम जनाधार कार्ड में है। मोबाइल के साथ ही तीन साल तक इंटरनेट फ्री की सुविधा भी दी जाएगी। जिन महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे उनका पूरा डाटा सरकार के पास है। उसी के अनुसार सिम भी अलॉट किए जाएंगे।  

कंपनी को पूरी करनी होंगी सरकार की ये शर्तें 
  • स्मार्टफोन सप्लाई करने वाली कंपनी को डिलीवरी के समय सिर्फ 30 फीसदी भुगतान किया जाएगा। 
  • मोबाइल डिलीवरी के एक साल बाद 35 फीसदी राशि दी जाएगी।
  • दो साल बाद सरकार बची हुई पूरी रकम का कंपनी को भुगतान करेगी। 
  • ऑर्डर मिलने के बाद एक साल के अंदर 1.33 करोड़ मोबाइल देने होंगे।
  • एक बार में कम से कम पांच लाख मोबाइल की सप्लाई करनी पड़ेगी।
  • स्मार्टफोन सप्लायर्स को ब्लॉक लेवल पर सर्विस सेंटर बनाने होंगे। 
  • कस्टमर केयर की व्यवस्था भी करनी होगी। 
विज्ञापन

इस तरह बांटे जाएंगे मोबाइल फोन 
1.33 करोड़ मोबाइल फोन बांटना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। सरकार ने इसके लिए भी प्लान तैयार कर लिया है। मोबाइल फोन बांटने का काम जिला और ब्लॉक लेवल पर किया जाएगा। जिन महिलाओं को मोबाइल दिए जाएंगे, उन्हें ई-केवाईसी भी करवानी होगी। आईटी विभाग इसके लिए दिन और जगह तय करेगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें