फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम के खिलाफ पैरवी करनेवालों ने मामला छोड़ा

Sun, 12 Jan 2014 12:01 AM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिक के इलाज के बहाने दुराचार के मामले में पीड़िता के पक्ष में पैरवी करनेवाले वकीलों ने मामला छोड़ दिया है। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मनीष व्यास व कपिल पुरोहित ने मामला छोड़ने का निजी कारण बताया है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार पीड़िता के पिता एक अन्य वकील से भी मामले की पैरवी करवाना चाह रहे थे, जिसमें वर्तमान में पैरवी कर रहे वकीलों को कुछ आपत्तियां थीं।

ऐसे में व्यास व पुरोहित ने इस मामले में भविष्य में पैरवी करने में असमर्थता जताई है। पीड़िता के पिता ने भी दोनों वकीलों को एनओसी दे दी है।

इधर, इससे पूर्व इस मामले में आसाराम के खिलाफ पैरवी कर रहे अतिरिक्त महाधिवक्ता आनन्द पुरोहित ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया था, इस कारण वे भी इस मामले की पैरवी नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


आनन्द पुरोहित की कांग्रेस सरकार ने राजनीतिक नियुक्ति की थी। अब राजस्थान में नई भाजपा सरकार बनने के चलते पुरोहित ने त्याग पत्र दे दिया था।

अब पुरोहित की जगह अतिरिक्त महाधिवक्ता पुष्पेन्द्र सिंह भाटी पीड़िता के पक्ष में पैरवी करेंगे। इस मामले की अगली सुनवाई 15 जनवरी को होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें