नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी आसाराम ने अहमदाबाद प्रशासन द्वारा उनके ट्रस्ट की जमीन वापस लेने का विरोध किया। आसाराम सुनवाई के लिए बृहस्पतिवार को जोधपुर जेल से अदालत पहुंचे थे।
आसाराम ने कहा कि प्रशासन की ओर से वापस ली जा रही जमीन उनके ट्रस्ट की है। अहमदाबाद कलेक्टर की ओर से इसे वापस लेने का आदेश कानूनन गलत है।
उन्होंने कहा कि उनके ट्रस्ट ने कभी शर्तों का उल्लंघन नहीं किया है। हालांकि उन्होंने अंत में यह भी कहा कि इस मामले की पूरी जानकारी फिलहाल उनके पास नहीं है।
गौरतलब है कि अहमदाबाद जिला कलेक्टर ने वर्ष 1999 में आसाराम की ट्रस्ट का आवंटित दस एकड़ जमीन वापस लेने का आदेश जारी किया है। प्रशासन का तर्क है कि आवंटित इस जमीन को लेकर शर्तों की पालना नहीं की जा रही है।