फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम की महिला वैद्य मिलेगी या नहीं, फैसला 24 को

Thu, 19 Sep 2013 08:40 PM IST
समीर शर्मा/जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आसाराम की जेल में रोजाना एक घंटे के लिए महिला वैद्य की मांग पर अब सुनवाई 24 सितंबर को होगी।
विज्ञापन


आसाराम के वकीलो ने गुरुवार को अदालत से समय मांगा, जिस पर अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख दे दी।

इधर, मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा गुरुकुल के केयर टेकर शरद तथा आसाराम के खानसामा प्रकाश की ओर से अदालत में लगाई गई अग्रिम जमानत अर्जी उनके वकीलों ने वापस ले ली।

नाबालिग से दुराचार के आरोप में न्यायिक हिरासत में चल रहे आसाराम ने त्रिनाड़ी शूल से पीडि़त होने की शिकायत करते हुए अदालत से जेल में एक महिला वैद्य की व्यवस्था को लेकर अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत में गुरुवार को बहस करने के बजाए आसाराम के वकीलों अदालत से सुनवाई के लिए अगली तारीख देने की मांग की।

शिल्पी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई

हाईकोर्ट ने इस मामले में शुक्रवार को नामजद आरोपी होस्टल वार्डन शिल्पी की केस डायरी तलब की है। शिल्पी की ओर से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत को लेकर लगाई गई अर्जी पर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई।

अदालत ने शिल्पी की केस डायरी तलब की है और इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।

जेल के बाहर जमे रहे आसाराम के समर्थक

आसाराम के करीब 250 समर्थक गुरुवार सुबह जोधपुर सेट्रल जेल के बाहर पहुंचे और आसाराम के दर्शन की मांग करने लगे। जेल प्रशासन उनकी मांग खारिज कर दी।

इसके बाद वे जेल के बाहर ही बैठ गए और भजन-कीर्तन करने लगे। आसाराम के समर्थकों का कहना था कि पूर्णिमा के अवसर पर वह आसाराम की एक झलक पाना चाहते हैं।

यह मांग खारिज होने के बाद उन्होंने नई मांग की कि एक लोटा जल को आसाराम छुएं फिर उसे बाहर वे प्रसाद के तौर पर ग्रहण करके चले जाएंगे।

शाम को जेल प्रशासन ने लोटा भीतर लिया, जिसे आसाराम ने छुआ। लोटे का जल ग्रहण कर सभी समर्थक रवाना हो गए। समर्थकों में 70 फीसदी से अधिक महिलाएं थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें