फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसाराम केस: पीड़िता के पिता पर हमला!

Fri, 18 Jul 2014 09:33 PM IST
समीर शर्मा/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जेल मे बंद आसाराम के एक सेवादार ने शुक्रवार को जोधपुर होटल में पीड़िता के पिता पर जान से मारने की धमकी देते हुए हमले की कोशिश की।
विज्ञापन


पिता को सुरक्षा देने वाले शाहजहांपुर के पुलिस कर्मियों ने हमलावर अर्जुन उर्फ पंकज को पकड़कर जोधपुर पुलिस के हवाले कर दिया। जोधपुर पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के बाद होटल में हड़कंप मच गया।

पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि आसाराम का सेवादार अर्जुन शाम को भी होटल में आया था। अर्जुन मिलने के लिए तीन-चार दिन से फोन कर रहा था, तो उसे होटल मिलने के लिए बुला लिया था। उनके अनुसार अर्जुन केस वापस न लेने पर परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

आसाराम के सेवादार की करतूत

पुलिस सूत्रों के अनुसार हमलावर शुक्रवार सुबह 10 बजे पीड़िता के पिता के कमरे में पहुंच गया। उसने वहां पर उनको जान से मारने की धमकी देने लगा। इधर, अर्जुन का पुलिस से कहना है कि पीडि़ता के पिता ने ही फोन करके होटल में उसे बुलाया था।

अदालत में इस मामले की सुनवाई जारी है। शुक्रवार को पीडि़ता की मां के बयान दर्ज होने थे, लेकिन होटल में हुई घटना के बाद पीडि़ता की मां ने बयान दर्ज करवाने में असमर्थता जताई।

अब पीड़िता की मां के बयान सोमवार को दर्ज किए जाएंगे। जानकारों का कहना है कि इस हमले से आसाराम की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। उनको काफी अर्से से जमानत नहीं मिली है और वह जोधपुर जेल में बंद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें