फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaisalmer: पायलट के मेंढक वाले बयान पर ओवैसी का पलटवार, बोले- बरसात के एक्सपर्ट लगते हैं पूर्व उपमुख्यमंत्री

Mon, 13 Mar 2023 01:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

ओवैसी हवाई मार्ग से दिल्ली जाने के लिए रविवार की रात जैसलमेर पहुंचे। ओवैसी की पार्टी प्रदेश के सीमावर्ती विधानसभा में अपने उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव की तैयारी को लेकर राजस्थान पहुंचे एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सचिन पायलट को अपना निशाना बनाया। उन्होंने सचिन को बरसात का एक्सपर्ट बताया। उनका ये बयान सचिन की टिप्पणी के जवाब में था। बता दें पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपने एक बयान में उनको बरसाती मेंढक बोला था। ओवैसी पश्चिमी राजस्थान में इन दिनों सक्रिय नजर आ रहे हैं। उन्होंने राजस्थान के बाड़मेर के सीमावर्ती गांव गागरिया में एक जनसभा को संबोधित किया। उसके बाद वे सीधे जैसलमेर जिला पहुंचे।

विज्ञापन




जैसलमेर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने कहा कि राजस्थान में चुनाव को लेकर पार्टी में संगठन को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। ओवैसी ने कहा कि पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए वे राजस्थान के कई जिलों में यात्रा कर लोगों के साथ बैठक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि यह हमारा हक है। जिन्होंने जुल्म किया है और आमजन को तकलीफ दी है अब उन्हें डरने की जरूरत है। ओवैसी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृह जनपद में भी लोग असंतुष्ट हैं।

सर्वे रिपोर्ट में सामने आएगी सच्चाई
ओवैसी ने कहा कि एआईएमआईएम पार्टी राजस्थान में मुसलमानों के हालात पर एक सर्वे करा रही है। इसमें राजस्थान के मुसलमानों का सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक स्तर पर विस्तृत रिपोर्ट होगी। इसी महीने में सर्वे की रिपोर्ट पेश की जाएगी। इससे लोगों पता चल जाएगा कौन कितना लफ्फाजी करके बेवकूफ बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें