समारोह में किया गया सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल एएस भिंडर और जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ सहित अन्य सेना के अफसरों ने 14 सेना पदक (वीरता), एक युद्ध सेवा पदक, चार सेना पदक (प्रतिष्ठित) और पांच विशिष्ट सेवा पदक साहस दिखाने वाले जवानों को प्रदान किए गए।
पुरस्कार पाने वालों में 15 अधिकारी, तीन जूनियर कमीशंड अधिकारी और छह सैनिकों को दिया गया। मरणोपरांत वीरांगना गुरदीप कौर पत्नी नायब सूबेदार मनदीप सिंह और वीरांगना जसविंदर कौर पत्नी नायब सूबेदार सतनाम सिंह को दो सेना मेडल प्रदान किए गए।
भारतीय सेना की दक्षिण-पश्चिम कमान ने जयपुर में अलंकरण समारोह का आयोजन किया।
- फोटो : अमर उजाला
सेना कमांडर ने दक्षिण पश्चिमी कमान की 15 इकाइयों को उनके अनुकरणीय प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया। इस अवसर पर एएस भिंडर ने सभी रैंकों, पूर्व सैनिकों, नागरिकों और उनके परिवारों से राष्ट्र की सेवा में खुद को फिर से समर्पित करने का भी आग्रह किया।