फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: 28 अप्रैल को भाजपा का जनाक्रोश घेराव, गहलोत सरकार की विफलताओं के खिलाफ कलेक्ट्रेट का करेंगे घेराव

Thu, 27 Apr 2023 09:09 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

करौली जिला मुख्यालय पर मंडरायल रोड कलेक्ट्रेट के एसपी ऑफिस के सामने भारतीय जनता पार्टी के शुक्रवार को होने वाले जनाक्रोश महाघेराव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष बृज लाल डिकोलिया, धीरेंद्र सिंह, मुकेश सालौत्री सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा लिया।
विज्ञापन
भाजपा ने की पूरी की तैयारियां। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की गहलोत सरकार के खिलाफ बीजेपी करौली में 28 अप्रैल को जनाक्रोश महारैली का आयोजन करेगी। घेराव में भाजपा की सहप्रभारी विजया रहाटकर, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य सहित अन्य वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। 

तैयारियां पूरी हो चुकी हैं

विज्ञापन

चुनावी साल में बीजेपी से टिकट मांगने वाले प्रत्याशियों को भी सभा और रैली में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष का दावा है कि 15 हजार भाजपा नेता-कार्यकर्ता जनाक्रोश घेराव में शामिल होंगे। कलेक्ट्रेट का घेराव होगा इसलिए पुलिस प्रशासन ने भी चाक चौबंद व्यवस्था रखने के निर्देश दिए हैं। करौली जिला मुख्यालय पर मंडरायल रोड कलेक्ट्रेट के एसपी ऑफिस के सामने भारतीय जनता पार्टी के शुक्रवार को होने वाले जनाक्रोश महाघेराव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भाजपा के जिला अध्यक्ष बृज लाल डिकोलिया, धीरेंद्र सिंह, मुकेश सालौत्री सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की तैयारियां का जायजा लिया।

पुलिस दस्ता भी तैनात 
राजस्थान सरकार की साढ़े 4 साल की विफलताओं को लेकर भाजपा कलेक्ट्रट का घेराव करेगी और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे पुराने कलेक्ट्रेट चौराहे से एसपी ऑफिस वाली मंडरायल रोड पर किया जाएगा। इस रास्ते को पुलिस प्रशासन ने पूरी तरह बेरिकेटिंग लगाकर बंद कर दिया है। इस महाघेराव को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से जिला पुलिस अधीक्षक नारायण सिंह टोंगस ने अलग से पुलिस दस्ता भी तैनात किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें