फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: करौली कृषि उपज मंडी से अनाज चुराने वाला एक और चोर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Fri, 02 Feb 2024 09:00 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

सार

उपज मंडी में हुई चोरी की घटना की जांच के लिए दो टीमों का गठन किया गया था। टीम ने घटनास्थल समेत आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करौली कोतवाली पुलिस ने करीब 20 दिन पहले कृषि उपज मंडी से अनाज के कट्टों को चोरी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ कर आरोपी से उसके साथियों का पता लगाने में जुटी है। इससे पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।  

विज्ञापन


हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह ने बताया की मंडी से बाजरे के 28 कट्टों को चोरी करने के आरोप में लवकुश मीना पुत्र पतराम मीना (21) निवासी करई थाना मामचारी को गिरफ्तार किया है।

सुरेंद्र सिंह ने बताया कि 14 जनवरी को महेंद्र कुमार गुप्ता पुत्र चमर लाल गुप्ता निवासी वैशाली ने कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई थाी। जिसमें बताया था कि अज्ञात चोर नई कृषि उपज मंडी की गोयनका ट्रेडिंग कंपनी, राजेन्द्र कुमार, महेन्द्र कुमार, जगन्नाथ ट्रेडिंग कंपनी और महेन्द्र कुमार सोनू कुमार की दुकानों से अनाज के 28 कट्टों को रात में चोरी कर ले गए। इस दौरान चारों ने सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए थे। 
विज्ञापन


मामला दर्ज कर थानाधिकारी हेमेंद्र चौधरी के निर्देशन में दो टीम गठित की। घटनस्थल सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। दोनों टीम अज्ञात चोरों और चोरी गए माल की तलाश के लिए रवाना हुई। संदिग्ध व्यक्तियों की टावर लोकेशन के आधार पर तलाश की। पुलिस ने पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर गिरफ्तार किया। शिव कॉलोनी करौली से आरोपी को दस्तयाब कर जांच के बाद गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने नई कृषि उपज मंडी से 12-13 जनवरी की मध्यरात्री में दुकानों से बाजरे के कट्टों की चोरी करना कबूल किया है। पुलिस आरोपियों के बाद माल बरामद कर चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें