फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरतपुर आरक्षण मुद्दा: एक और आंदोलनकारी ने गटका ज्वलनशील पदार्थ, हालत गंभीर, 9वें दिन भी एनएच पर डटे लोग

Sat, 29 Apr 2023 12:23 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

सैनी, शाक्य, कुशवाहा, मौर्य समाज का हाईवे चक्का जाम भरतपुर में शनिवार को नौवें दिन भी जारी है। इस दौरान आंदोलन स्थल पर मौजूद 45 वर्षीय एक और व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ पीकर सुसाइड की कोशिश की है, जिसे जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
आंदोलनकारी ने गटका ज्वलनशील पदार्थ - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरतपुर जिले में सैनी, शाक्य, कुशवाहा, मौर्य समाज का हाईवे चक्का जाम शनिवार को नौवें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर मौजूद 45 साल के आंदोलनकारी ओमप्रकाश ने ज्वलनशील पदार्थ पी लिया। इसके बाद जाम स्थल पर आंदोलनकारियों के बीच हड़कंप मच गया। ज्वलनशील पदार्थ पीने वाले व्यक्ति को आंदोलनकारी उच्चैन के अस्पताल लेकर पहुंचे। स्थिति गंभीर होने पर पुलिस कस्टडी में उसे भरतपुर के जिला आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, इससे पूर्व सुसाइड करने वाले मृतक आंदोलनकारी के परिवार के लोग जाम स्थल से निकलकर जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां जिला कलेक्टर के साथ बातचीत के बाद परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमति दी, जिसका देर रात को पोस्टमार्टम भी हो गया।

विज्ञापन


आरक्षण के संबंध में प्रदेश सरकार की ओर से ओबीसी आयोग को चिट्ठी लिखे जाने के बाद आंदोलनकारी ओबीसी आयोग से एक मई को वार्ता होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की तैयारी में हैं। पिछले दिनों आंदोलन स्थल से 500 मीटर की दूरी पर पेड़ से एक आंदोलनकारी मोहन सिंह सैनी का शव लटका मिला था। उसका शव जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा हुआ था। कई दिन बीत जाने के बाद आखिरकार उसके परिजन धरना स्थल से उठकर अपने रिश्तेदारों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां कलेक्ट्रेट से वार्ता हुई। जिसके बाद परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हुए। इस दौरान बैठक करीब 2 से 3 घंटे चली। जहां पर जिला कलेक्टर आलोक रंजन और एसपी श्याम सिंह सहित अन्य प्रतिनिधिमंडल सदस्य मौजूद रहे।

आरबीएम अस्पताल में रात 10 बजे हुआ आंदोलनकारी का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम
जिला आरबीएम अस्पताल में रात को कई स्थानों के थाना प्रभारी और काफी संख्या में पुलिसकर्मी अस्पताल की मोर्चरी पर मौजूद थे और वहां पर मृतक मोहन सिंह सैनी का बेटा नीरज, भाई केदार सहित अन्य रिश्तेदार मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मेडिकल जूरिस्ट राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सर्जन डॉक्टर विवेक सोनी, पैथोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत ओझा सहित तीन सदस्य बोर्ड गठित किया गया। जिला कलेक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर सूर्यास्त के बाद रात को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


मृतक आंदोलनकारी मोहन सिंह सैनी का शव शनिवार को लेकर जाएंगे परिजन
मृतक आंदोलनकारी मोहन सिंह के शव को उनके परिजन शनिवार को लेकर जाएंगे, जिसके बाद गांव में दाह संस्कार किया जाएगा। मृतक के भाई ने कहा कि गांव में एक मई से लेकर चार मई तक कई लड़कियों की शादियां हैं, जिसके चलते पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हुए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें