फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: आवासीय कॉलोनी में मोबाइल टॉवर लगाने से रोष, एसडीएम को ज्ञापन देकर की कार्य रुकवाने की मांग

Thu, 01 Feb 2024 03:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: सिरोही जिले के आबूरोड शहर में वार्ड 40 के अंबिका कॉलोनी में घनी आबादी क्षेत्र में बुधवार को मोबाइल टॉवर लगाने का कार्य शुरू करने से आसपास के क्षेत्रों में निवासरत लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। पार्षद अभिषेक मेरु की अगुवाई में नाराज कॉलोनी के लोगों ने आबूरोड उपखंड अधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।

 

विज्ञापन
ज्ञापन सौंपते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञापन में बताया गया है कि शहर के तरतोली रोड पर स्थित इस कॉलोनी में सामुदायिक भवन के पास कृषि भूमि पर प्राईवेट मोबाइल कंपनी द्वारा टॉवर लगवाया जा रहा है। आवासीय क्षेत्र में लगवाए जा रहे मोबाइल टॉवर की 100 मीटर की परिधि में घनी आबादी निवास कर रही है। इसके साथ ही समीप ही हॉस्पिटल एवं स्कूल है।

विज्ञापन


आंदोलन करने की चेतावनी
मोबाइल टॉवर लगवाए जाने से उससे निकलने वाली रेडियो फ्रीक्वेंसी तरंगे उत्सर्जित होगी। इससे यहां के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। आबादी क्षेत्र में क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन में जनहित को ध्यान में रखते हुए मोबाइल टॉवर लगाने के कार्य को जल्द से जल्द रोकने की मांग करते हुए कारवाई नही होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें