फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पाली में होटल पर चाय पी रहे बुजुर्ग की पत्थरों से मारकर हत्या, परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तार

Mon, 22 May 2023 09:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली

सार

पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के खारड़ा गांव में चाय की थड़ी पर चाय पी रहे वृद्ध पर कुछ लोगों ने पत्थरों से वार कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। इधर, मृतक के परिजनों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर लगी परिजनों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाली जिले के रोहट थाना क्षेत्र के खारड़ा गांव में सोमवार को एक वृद्ध की पत्थरों से वार कर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजन हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हुए हैं। पुलिस के अनुसार खारडा बांध निवासी 64 वर्षीय गणपत सिंह पुत्र नारायण सिंह रावणा राजपूत गांव के चौराहे पर स्थित एक चाय की थड़ी पर चाय पी रहा था। इस दौरान वृद्ध के गांव में ही रहने वाले रमेश और  परिवार के कुछ सदस्यों ने वृद्ध गणपत सिंह पर पत्थरों से हमला कर दिया। 

विज्ञापन


आसपास मौजूद ग्रामीणों ने किसी प्रकार बीच-बचाव कर गणपत सिंह को हमलावरों से बचाया। हालांकि, इस दौरान पत्थरों के हमले से वृद्ध गणपत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला मुख्यालय पर स्थित बांगड़ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


शव को रखवाया मोर्चरी में
पुलिस ने फिलहाल मृतक के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें