फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: पीएम मोदी के चेहरे पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी भाजपा, शाह ने पार्टी नेताओं को दिया एकजुट रहने का संदेश 

Sun, 10 Jul 2022 03:35 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शाह ने पार्टी नेताओं को अनुशासन के दायरे में रहने की हिदायत भी दी है। उन्होंने कहा कि अनुशासन तोड़ने वाली कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान भाजपा नेताओं में सीएम फेस के लिए खींचतान दिख रही थी। जयपुर पहुंचे अमित शाह ने राजस्थान भाजपा नेताओं की गुटबाजी पर विराम लगा दिया है। अमित शाह ने साफ कर दिया कि भाजपा प्रदेश के किसी भी चेहरे के आधार पर चुनाव मैदान में नहीं उतरेगी। विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही भाजपा का चेहरा होंगे। हालांकि, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे को भी दरकिनार नहीं किया जाएगा। 

विज्ञापन


अमित शाह उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को जयपुर पहुंचे थे। बैठक के बाद उन्होंने राजस्थान भाजपा नेताओं से विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने नेताओं को आपसी कलह दूर करने और एकजुट होकर चुनावी तैयारी में जुटने का निर्देश दिया। 

बैठक के दौरान शाह ने पार्टी के सभी नेताओं को अनुशासन के दायरे में रहने की हिदायत भी दी। उन्होंने कहा कि अनुशासन तोड़ने वाली कोई भी गतिविधि पार्टी की ओर से बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ एकजुट होकर आंदोलन छेड़ने की जरूरत है। 
विज्ञापन


राजस्थान में भले ही सीएम फेस वसुंधरा राजे या सतीश पूनिया को नहीं बनाया जा रहा हो लेकिन गुटबाजी दूर करने के तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले पार्टी के कई अहम बैठकों में राजे को बुलाया गया। जिससे उन्हें ये न लगे कि उन्हें दरकिनार कर दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें