फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: हरियाणा चुनाव में जीत का दावा; पायलट बोले- जनता के वोट को जेब में समझने की गलती हम नहीं करते

Mon, 02 Sep 2024 06:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान

सार

Amar Ujala Samvad अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सचिन पायलट ने हरियाणा चुनाव में कांग्रेस के बढ़ते समर्थन का दावा किया और कहा कि राजस्थान और हरियाणा के बीच 'रोटी-बेटी' के संबंध से कांग्रेस की जीत की संभावना मजबूत है।
विज्ञापन
अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में सचिन पायलट से बात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Amar Ujala Samvad: हरियाणा के गुरुग्राम में सोमवार को हुए अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में राजस्थान के लोकप्रिय नेता और युवाओं के प्रेरणास्रोत सचिन पायलट ने शिरकत की। कार्यक्रम में सचिन पायलट राजस्थान की सियासत और विकास पर बात की। साथ ही हरियाणा में होने वाले चुनावों को लेकर कांग्रेस की तैयारियों के बारे में भी चर्चा की।

विज्ञापन




चर्चा के दौरान पायलट ने हरियाणा के ग्रामीण क्षेत्रों में कांग्रेस के प्रति बढ़ते समर्थन का जिक्र किया और कहा कि राजस्थान और हरियाणा के बीच 'रोटी-बेटी' का संबंध है, जिससे कांग्रेस के जीतने की संभावना मजबूत है। उन्होंने कहा कि जनता के वोट को कभी भी नहीं समझना चाहिए कि वह मेरी जेब में है। 

चुनावी नतीजों का श्रेय
पायलट ने सवाल उठाते हुए कहा कि पहले चुनावों में जीत का श्रेय नरेंद्र मोदी को दिया जाता था, लेकिन अब जब हार होगी, तो इसका श्रेय किसे दिया जाएगा? पायलट ने कहा कि पहले हम हार जाते थे तब राहुल गांधी को हार का श्रेय देते थे। अब हरियाणा, महाराष्ट्र में हम जीतेंगे तो आप उसका श्रेय किसे देंगे। निश्चित तौर पर आप हार का जिम्मा देते हो तो जीत का श्रेय देना होगा। 
विज्ञापन


चुनाव तिथि में बदलाव
पायलट ने हरियाणा चुनाव की तिथियों में बदलाव पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष ने पत्र लिखा होता, तो शायद तारीखें नहीं बदलतीं। उन्होंने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सीधा सवाल नहीं उठाया, लेकिन यह जरूर कहा कि तारीख बदलने का निर्णय जनता के सामने है।

कांग्रेस का प्रदर्शन
सचिन पायलट ने कहा कि आप किसी से भी पूछ लीजिए कि हरियाणा में माहौल कैसा है? भाजपा का कार्यकर्ता भी बताएगा कि कांग्रेस का माहौल है। दो-तिहाई बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। हिंदू-मुसलमान, अयोध्या जैसे विषयों पर लोग गुमराह नहीं होने वाले। मनोहरलाल खट्टर अच्छा काम कर रहे थे, तो उन्हें क्यों हटाया? यूपी में योगी आदित्यनाथ को तो नहीं हटाया? 

भाजपा नेतृत्व में बदलाव
पायलट ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर को हटाने पर सवाल उठाया, यह तर्क देते हुए कि अगर वे अच्छा काम कर रहे थे, तो उन्हें क्यों बदला गया? उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उदाहरण का हवाला देते हुए कहा कि उन्हें तो नहीं हटाया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें