अस्पताल के बाहर शोक में डूबे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
अलवर जिले के मालाखेड़ा थाना क्षेत्र के हल्दीना के पास नंगली राजावत गांव में एक युवक की कीटनाशक पीने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार युवक कृष्ण कुमार अपने खेत में दवाई का छिड़काव करने गया था।
गलती से कीटनाशक पीने की आशंका
बताया गया कि काम के दौरान उसने गलती से कीटनाशक को पानी समझकर पी लिया। जहरीला पदार्थ पीते ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
परिजन उसे तत्काल मालाखेड़ा होते हुए अलवर के जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने के चलते उसे रेफर किया गया और उपचार शुरू किया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पढ़ें- Rajasthan: अलवर में 2500 रुपये के विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग और हमले में एक ही परिवार के चार लोग घायल
परिवार में शोक, क्षेत्र में चिंता
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद क्षेत्र में भी दुख और चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने कीटनाशक गलती से पिया या फिर जानबूझकर उसका सेवन किया गया।