फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Crisis In Alwar: कॉलोनीवासियों ने लगाया बैनर, लिखा- ...गली में प्रत्याशी वोट मांगने आने का कष्ट न करें

Tue, 05 Sep 2023 07:30 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर जिले में पानी नहीं आने से परेशान लोगों ने कॉलोनी की गली के बाहर बैनर लगाया। बैनर पर लिखा, बांस वाली गली की तरफ से कोई भी प्रत्याशी हमारी गली में वोट मांगने आने का कष्ट न करें।
विज्ञापन
कॉलोनीवासियों ने लगाया बैनर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में पानी की समस्या से परेशान लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया। शहर में दिनभर इस प्रदर्शन की चर्चा होती रही। विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में पानी नहीं आने से परेशान लोगों ने कॉलोनी की गली के बाहर बड़ा बैनर लगाकर लिखा है, बांस वाली गली की तरफ से कोई भी प्रत्याशी हमारी गली में वोट मांगने आने का कष्ट न करें।

विज्ञापन


अलवर के वार्ड नंबर 17 और 18 स्थित बांस वाली गली में काफी दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों को कहना है कि जलदाय विभाग, जिला कलेक्टर से लेकर जनप्रतिनिधियों तक वह अपनी समस्या से कई बार अवगत करा चुके हैं, लेकिन आज तक कोई समाधान नहीं निकला है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना पानी की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। पैसे वाले लोग टैंकर खरीदकर डलवा लेते हैं, लेकिन आम और गरीब बाकी लोगों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे आज परेशान होकर स्थानीय लोग पहले एकत्रित हुए और फिर गली के बाहर एक बैनर लगा दिया, जिस पर लिखा था कि बांस वाली गली की तरफ से कोई भी प्रत्याशी हमारी गली में वोट मांगने आने का कष्ट न करें, समस्या पेयजल...कई वर्षों से, निवेदक- सभी मोहल्ले वासी। मोहल्ले में इस पोस्ट की सूचना आग की तरह शहर में फैल गई, यहां जाकर लोग इसे देखने लगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें