फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Water Crisis: अलवर में पार्षद लोचन स्कूल में बनी पानी की टंकी पर चढ़ा, पेयजल समस्या से परेशान हैं वार्डवासी

Fri, 28 Apr 2023 07:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर में सूर्य की बढ़ती तपिश के साथ ही शहर में पानी को लेकर जनता कभी सड़कों पर तो कभी पानी की सप्लाई टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करने को मजबूर है। आए दिन यह सिलसिला देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को वार्ड नंबर 25 में पानी नहीं आने की शिकायत को लेकर पार्षद लोचन यादव यशवंत स्कूल के पास घोड़ा फेयर चौराहे स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए।
विज्ञापन
पेयजल समस्या से परेशान हैं वार्डवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में कई बार क्षेत्रवासी जलदाय विभाग को पानी समस्या से निजात के लिए मांग कर चुके हैं। वार्ड के स्थानीय लोगों ने बताया, कई बार मोहल्ले वासियों ने सड़क पर जाम लगाकर अपनी समस्या जलदाय विभाग और प्रशासन के समक्ष रखी। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस दौरान काफी संख्या में मोहल्लेवासी टंकी के नीचे मौजूद रहे। टंकी पर चढ़ जाने की सूचना पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने मौके पर मौजूद लोगों से बातचीत करते हुए समझाइश का प्रयास किया।

विज्ञापन


वार्ड 25 के पार्षद लोचन यादव ने बताया, उनके वार्ड 25 में पिछले दो ढाई साल से पानी की विकट समस्या है, जिसे लेकर पूर्व में भूख हड़ताल और कई बार पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन किया। लेकिन जलदाय विभाग जिला प्रशासन की हठधर्मिता कहें या लापरवाही क्षेत्र में पानी की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। जलदाय विभाग और जिला प्रशासन इसमें कोई रुचि नहीं। तपती दोपहरी में जनता को बीच रोड बैठकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया, जिला कलेक्टर की जनसुनवाई और जलदाय विभाग द्वारा आयोजित जनसुनवाई में भी क्षेत्र की समस्या को रखा गया। लेकिन वहां भी औपचारिकता ही देखने को मिली। उन्होंने बताया, उनके वार्ड क्षेत्र में बोरिंगो का जलस्तर कम होने से पेयजल समस्या ने विकराल रूप धारण कर लिया। अगर समय रहते जिला प्रशासन जलदाय विभाग इस ओर ध्यान नहीं देगा तो स्थिति बद से बदतर हो जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें