फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: अलवर में फर्जी अंक तालिका बनाकर डाक विभाग की नौकरी दिलाने का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 22 Sep 2025 09:34 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar Crime: पुलिस ने बताया कि वर्ष 2022 में डाक विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया निकाली गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने अपने लाभ के लिए फर्जी अंक तालिकाएं तैयार कीं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपियों का मकसद या तो स्वयं नौकरी पाना था या किसी अन्य व्यक्ति को नौकरी दिलाना।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर शहर के अरावली विहार थाना पुलिस ने फर्जी अंक तालिका बनाकर डाक विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शैलेंद्र और संदीप यादव शामिल हैं, जो मुंडावर थाना क्षेत्र के मुंडिया खेडा गांव के रहने वाले हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस जांच में क्या निकला?
थाना प्रभारी रामेश्वर लाल ने बताया कि वर्ष 2022 में डाक विभाग द्वारा भर्ती प्रक्रिया निकाली गई थी। इसी दौरान आरोपियों ने अपने लाभ के लिए फर्जी अंक तालिकाएं तैयार कीं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपियों का मकसद या तो स्वयं नौकरी पाना था या किसी अन्य व्यक्ति को नौकरी दिलाना।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: गरबा महोत्सव में प्रवेश के लिए तिलक और आधार कार्ड अनिवार्य, पारंपरिक परिधान पहनना होगा जरूरी
विज्ञापन

 
पुलिस की तत्परता से उजागर हुई साजिश
थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस जालसाजी में और कौन शामिल है। पुलिस का कहना है कि शिक्षा और रोजगार जैसे संवेदनशील मामलों में इस तरह की धोखाधड़ी समाज और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ है।
विज्ञापन

 
अलवर पुलिस आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी। जांच में यह भी सामने आया है कि फर्जी अंक तालिका तैयार करने में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिनकी पहचान के लिए पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि इस तरह के अपराधों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: कोटा में डांडिया महोत्सव पर पोस्टर विवाद, हिंदू संगठनों की गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर चेतावनी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें