फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: बफर जोन से निकलकर अलवर पहुंचा टाइगर 2303, वन विभाग अलर्ट; बाजरे के खेत में दिखी चहलकदमी

Tue, 20 Aug 2024 11:05 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: सरिस्का के बफर जोन से निकल टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंच गया है। इधर बानसूर क्षेत्र में भी नारायण पुर रोड पर बिहारी मंदिर के पास बाजरे के खेत में टाइगर का मूवमेंट दिखाई दिया है और साथ ही पगमार्क भी मिले है।
 
विज्ञापन
बाघ 2303 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टाइगर 2303 अब हरियाणा से वापस अलवर जिले में पहुंच गया है। ट्रेंक्यूलाइज करने वाली टीम लगातार 2303 के पीछे लगी हुई है। अलग नई टेरेटरी बनाने के लिए यह टाइगर दो बार यहां से निकल कर हरियाणा पहुंच चुका है। यह टाइगर अब तक पांच लोगों को घायल कर चुका है, जिनमें चार जने मुंडावर के दरबार पूरा गांव के ही थे। इन चारों घायलों को उपचार के लिए अलवर के जनरल हॉस्पिटल लाया गया है।

विज्ञापन


हरियाणा से यह टाइगर वापस जिले में पहुंच गया है या नहीं इसकी जानकारी नहीं मिली है। इधर बानसूर क्षेत्र में जिस टाइगर की लोकेशन आ रही है, इसके पहले लेपर्ड होने की सूचना आ रही थी, लेकिन बाद में पता चला की यह टाइगर ही है। इसका पता भी तब चला जब इसके पगमार्क उठाये गए।

सरिस्का के रेंजर शंकर सिंह ने बताया कि पहले टाइगर के पगमार्क झाबुआ के निकट साबी नदी के आसपास देखे गए थे। उधर अकबरपुर रेंज से 2305 टाइगर भी बीस दिन पहले निकला है। अब कौन सा टाइगर कहां विचरण कर रहा है, इसका पता नहीं चल रहा है। पहले जब 2303 निकला था, तब उसके रेडियो कॉलर लगाने की आवश्यकता भी महसूस की गयी थी, लेकिन वह भी नहीं लगाया गया। अब दोबारा इसके निकलने से वन विभाग की सांस फूली हुई है। लोगों में भी भय का माहौल है और उन्होंने अपने जानवरों को बाहर खुले में बांधना बन्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें