अलवर शहर के मुख्य मार्केट सर्राफा बाजार में बुधवार देर रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। हालांकि, वे चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल नहीं हो पाए। इस दौरान चोरों ने दुकान के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी मोड़ दिया, ताकि वारदात उसमें कैद न हो।
कपड़ा व्यापारी राकेश बंसल ने बताया कि उनकी शहर के सबसे पुराने सराफा बाजार में कपड़े की दुकान है। रात करीब 3 बजे चोरों ने उनकी और उनके पड़ोसी की दुकान के ताले तोड़ दिए। सुबह दुकान के ताले टूटने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो मालूम चला कि जाग होने पर चोरों का प्रयास असफल रहा। लेकिन, चोरों ने बाहर लगे कैमरे मोड़ दिए। राकेश ने बताया कि बाजार में लगे हाई रिजुरिश कैमरे लंबे समय से खराब हैं। व्यापारियों ने पुलिस की गस्त पर भी सवालिया निशान उठाया है। उन्होंने कहा कि पूरा बाजार सर्राफा मार्केट है, ऐसे में यहां एक गार्ड की नियुक्ति की जाए।