फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: अलवर के मुल्तान नगर में फौजी के घर चोरी, नौ लाख का सामान ले गए चोर

Mon, 27 Jan 2025 03:33 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर के मुल्तान नगर में एक फौजी के मकान को चोरों ने निशाना बनाया। वारदात के समय फौजी के मकान में कोई नहीं था। फौजी ड्यूटी पर और उसकी पत्नी व बेटा मायके गए हुए थे। चोरों ने 85 हजार रुपये नकद और गहने चोरी कर लिए।
विज्ञापन
फौजी के घर चोरी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के मुल्तान नगर में एक चोरी की वारदात घटित हुई। यह घटना एक फौजी के मकान में हुई। वारदात के समय फौजी अपने घर में नहीं था, वो ड्यूटी पर गया हुआ था। 
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

अलवर पुलिस के अनुसार चोरी की शिकायत फौजी के साले कालू गुर्जर ने दर्ज कराई है। कालू अपनी बहन को लेकर उसके मायके आ गया था। फौजी ड्यूटी पर चला गया था। इस तरह मकान खाली होने का फायदा चोरों ने उठाया। घटना 25 जनवरी की है। मकान से करीब 85 हजार रुपये नकद और गहने चोर हुए हैं। पुलिस को जानकारी मिली है कि फौजी देवीराम की पत्नि और बेटा कालू गूर्जर के साथ उसके घर पर आ गए। वे सहारूपूरा मालाखेड़ा आ गए थे। इसके बाद 26 तारीख की शाम को बहन वापस अपने घर लौटी तो उसे मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला। वो अपने बेटे के साथ अंदर घुसी तो देखा चारों तरफ सामान बिखरा हुआ पड़ा था। दोनों कमरों में  रखी अलमारी और शूटकेस के ताले टूटे हुए मिले।  बहन ने चारों तरफ घर में रखी नकदी और गहनों को देखा पर वो नहीं मिले। जब बहन को सामान नहीं मिला तो उसे अपने भाई कालू गुर्जर को फोन किया। इसके बाद वो मौके पर पहुंचा।

पुलिस को शिकायत मिलने के बाद वारदात की जांच शुरु कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि चोर, चोरी के लिए लाया हुआ पेंचकस मौके पर ही छोड़ गए हैं। इसी के आधार पर अब तलाश की जा रही है। वहीं घटना के बाद पीड़ित बहन की हालात ठीक नहीं है। पुलिस ने पूरी घटना के बारे में कालोनी में पूछताछ की है। थाने में लिखित शिकायत भी की गई है। शिकायत में 6 तोले सोने का मंगलसूत्र, 2 तोले की कानों की झुमकी,ढाई तोले की चेन, ढाई तोले का हार, 4 -4 ग्राम सोने की 2 अंगूठी , 2 तोले का टिक्का,250 ग्राम चांदी की पाजेब और 500 ग्राम चांदी की कनकती का चोरी होना बताया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें