फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar Crime: PNB के रिटायर्ड स्पेशल असिस्टेंट के घर में हुई चोरी, मामला हुआ थाने में दर्ज

Sun, 23 Jun 2024 10:17 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar Crime: अलवर शहर के शिवाजी पार्क थाना अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर्ड स्पेशल असिस्टेंट की छत के ऊपर से अज्ञात चोरों ने स्टोर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
 
विज्ञापन
PNB के रिटायर्ड स्पेशल असिस्टेंट के घर में हुई चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीड़ित अर्जुन जोशी निवासी विजयनगर 291 ने बताया रात को उनके पड़ोस में रेजिडेंस मकान है जो टंकी बेचने का कार्य करते हैं। अज्ञात चोर आए और टंकी पर टंकी लगाकर हमारी छत पर चढ़े।

विज्ञापन


जिसके बाद हमारे स्टोर का ताला तोड़कर स्टोर से ठुठीया वह एसी की वायर काट ले गए। पीड़ित का कहना है उनके करीब 30 से 40 हजार का नुकसान हुआ है। इसकी सूचना उन्होंने घटना के दिन शिवाजी पार्क थाना पुलिस को दी थी, लेकिन पुलिस का कहना था कि दो दिन इंतजार करो अगर सामान मिल जाता है तो हम आपको लौटा देंगे, लेकिन तीन दिन इंतजार करने के बाद भी चोरों का कोई भी सुराग नहीं लगा।

उसके बाद पीड़ित ने शिवाजी पार्क थाने में शिकायत दी और पूरी घटना पुलिस को बताई। पीड़ित का कहना है टंकियों की मदद से चोर हमारी छत पर चढ़ पाए है। अगर टंकी नहीं होती तो यह घटना भी नहीं होती। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी है और आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें