फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: बड़ौदा-राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में चोरी, एक लाख 70 हजार रुपये हुए पार; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 19 Aug 2024 07:38 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: डेहरा स्थित बड़ौदा-राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में चोरी हुई है। रात्रि में ग्राइंडर मशीन से बैंक का जंगला काटकर अंदर घुसे चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया है। चोर अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर तक ले गए।
 
विज्ञापन
बैंक में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के विजय मंदिर थाना अंतर्गत डेहरा शाहपुरा में BGK बैंक में देर रात चोरी हो गई। विजय मंदिर थाना अधिकारी ने बताया कि अज्ञात चोरों ने देर रात्रि बैंक का जंगला ग्राइंडर मशीन से काटा फिर अंदर घुस के बैंक से 1 लाख 70 हजार रुपए चुरा लिए।

विज्ञापन


बैंक में और भी कई जगह पर तलाशी की गई, लेकिन कुछ और उनके हाथ न लग सका। अभी बैंक के बाकी दस्तावेज फाइल देखी जा रही है, जिसके बाद पता चल सकेगा कि कोई और भी सामान इस घटना में पार तो नहीं हुआ है।

चोर इतने शातिर थे कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की DVR तक चोरी कर ले गए, जिससे उनकी पहचान ना हो सके। फिलहाल अज्ञात चोरों की तलाश जारी है। इसी बैंक में 1 साल पहले भी चोरी करने के प्रयास किया जा चुके हैं, लेकिन जब कर सफल नहीं हो पाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें