फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: फोन में लगातार 15 घंटे गेम खेलने से बिगाड़ा छात्र का मानसिक संतुलन, नींद में भी चल रही उंगलियां, भर्ती

Tue, 11 Jul 2023 08:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

राजस्थान के अलवर में ऑनलाइन गेम की लत से छात्र की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। रोजाना 14 से 15 घंटे लगातार गेम खेलने से छात्र अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है।
विज्ञापन
मोबाइल फोन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर के मुंगास्का कॉलोनी में ऑनलाइन गेम की लत ने एक और बच्चे को अपना शिकार बना लिया। पबजी गेम का शिकार बच्चा सातवीं क्लास का छात्र है। गेम की लत के कारण बच्चा अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। वह खाना-पीना छोड़कर फायर-फायर बड़बड़ाता रहता है। परिजनों ने बताया कि वह नींद में भी हाथ चलाता रहता है। बच्चे को इलाज के लिए दिव्यांग संस्थान के हॉस्टल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलवर के मुंगास्का कॉलोनी में रहने वाला एक 14 साल का बच्चा पिछले सात महीनों से मोबाइल पर ऑनलाइन गेम और फायर फ्री खेल रहा था। उसे गेम की ऐसी लत गई कि वो रोजाना 14 से 15 घंटे लगातार गेम खेल रहा था। इस लत के कारण बच्चा अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। मनोरोग चिकित्सक और साइकोलॉजिस्ट की टीम बच्चे का इलाज करने में जुटी हुई हैं। छात्र को दिव्यांग संस्थान के हॉस्टल में भर्ती कराया गया है।

छात्र के परिजनों ने बताया कि ऑनलाइन पढ़ाई के लिए उसको फोन दिलाया था। घर पर वाईफाई भी लगवा दिया था। इस दौरान पता नहीं कब उसकों ऑनलाइन गेम की लत लग गई। कई बार उसकी इस लत को छुड़वाने का प्रयास किया गया। कई बार उसको डांटा भी गया, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। परिजनों ने बताया कि उनके बच्चे की हालत ऐसी हो गई है कि वह खाना-पीना छोड़कर फायर-फायर बड़बड़ाता रहता है। सोते समय भी उसके दिमाग में वही सब चलता रहता है। नींद में भी वो हाथ चलाता रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें