फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: हाथी, ऊंट, घोड़े के साथ एकलिंग महादेव मंदिर से निकली कलश यात्रा, 5100 महिलाओं ने लिया भाग

Tue, 11 Jul 2023 07:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

अलवर संत भारतीय सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से एकलिंग महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में दो नंदी, एक हाथी, दो ऊंट, 21 घोड़े शामिल रहे। 
विज्ञापन
कलश यात्रा निकालतीं महिलाएं। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर संत भारतीय सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से आज मन्नी का बड़ स्थित एकलिंग महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। 12 से 18 जुलाई तक विजय नगर मैदान में शिव महापुराण कथा आयोजित की जाएगी। कथा में शामिल होने के लिए अन्य राज्यों से श्रद्धालुओं का आना शुरू हो चुका है।

विज्ञापन


अलवर संत भारतीय सामाजिक सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रमोद विजय ने बताया कि कलश यात्रा के लिए दो नंदी, एक हाथी, दो ऊंट, 21 घोड़े, एक बैंड, छह डीजे, प्याऊ, 33 झाकियां, कैंटरा में 13 साल से कम उम्र की 21 लड़कियां, विटेज गाड़ियां, पांच जिप्सियों में साधु-संत और कलश लिए 5100 महिलाएं शामिल हुईं।

विज्ञापन


कलश यात्रा होपसर्कस, घंटाघर, काशीराम चौराहा, भगत सिंह सर्किल, जेल चौराहा होती हुई कथा स्थल विजय नगर मैदान पहुंची। उन्होंने बताया कि कलश यात्रा के लिए महाराष्ट्र के नासिक से नंदी और जयपुर के आमेर से हाथी मंगाया गया था। 12 से 17 जुलाई तक दोपहर एक से शाम चार बजे तक शिव महापुराण की कथा होगी। कथा वाचक पं. प्रदीप मिश्रा आज अलवर पहुंचे। 
विज्ञापन


वह बुधवार से सत्य विषय पर शिव महापुराण का वाचन करेंगे। कथा के समापन वाले दिन 18 जुलाई को दोपहर 12 बजे भंडारा होगा। कथा सुनने आने वाले श्रद्धालु अपने साथ एक थैला, छाता और पानी की दो बोतल लेकर आनी होगी कलश यात्रा के दौरान पुलिस का भारी मात्रा में जाब्ता मौजूद रहा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें