फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar News: मां ने बेटे को शराब के लिए नहीं दिए पैसे, गुस्साए बेटे ने मां का धारदार हथियार से काटा गला

Sun, 08 Sep 2024 12:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar News: राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने शराब के पैसे नहीं मिलने के चक्कर में अपनी 62 वर्षीय मां का गला काट दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार नवलपुरा निवासी सत्यवीर उर्फ राहुल राजपूत आदतन शराब का आदी है, जो आज अपनी मां गुड्डी देवी से शराब के लिए पैसे की मांग कर रहा था। जब मां ने बेटे को पैसे देने के लिए मना कर दिया तो उसने आवेश में आकर अपनी मां गुड्डी देवी का धारदार हथियार से गला काट दिया।

विज्ञापन


हमले बाद महिला अपने घर से दूर करीब 500 मीटर तक चीख पुकार करती हुई सड़क पर पहुंची। तब गांव के लोग महिला को आनन फानन में मालाखेड़ा अस्पताल में उपचार के लिये लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए अलवर के लिए रेफर कर दिया।

अभी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका उपचार अलवर जिला अस्पताल में जारी है। पड़ोसी शीम्भू सिंह ने बताया की गुड्डी देवी के पांच बेटी व एक बेटा है। यह बेटा  काफी मन्नतों के बाद हुआ है और यह शराब का आदि हो गया। बेटा सत्यवीर उर्फ राहुल शराब की आदत इतनी ज्यादा है कि उसने अपनी जमीन तक बेच दी।
विज्ञापन


जब शराब के पैसे खत्म हो जाते हैं तो वह अपने घर का सामान तक शराब के लिए बेच देता है। जब घर में कुछ बेचने के लिए नहीं बचा तो उसने मां से शराब के पैसे मांगना शुरू कर दिया। आज भी वह अपनी मां से शराब के पैसे मांग रहा था। बुजुर्ग मां के पास जब पैसे नहीं थे तो उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर सत्यवीर उर्फ राहुल ने अपनी मां का ही गला काट दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें