फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: खाली पेट सिरदर्द की दवा खाने पर महिला की मौत! पीहर पक्ष ने मारपीट की बात कहते हुए लगाया गंभीर आरोप

Fri, 10 May 2024 10:13 AM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

खाली पेट सिरदर्द की दवा खाने से एक 35 साल के महिला की मौत हो गई। हालांकि, महिला की मौत के पीछे मारपीट भी एक कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर जिले में बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के ऊंटवाल गांव में भूखे पेट सिर दर्द की दवा लेने के बाद 35 साल की महिला की मौत हो गई। पीहर पक्ष ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, ससुर ने मौत का कारण दवा को माना है। हालांकि, पति-पत्नी के बीच करीब एक महीने पहले झगड़ा होने की बात को भी सही माना।

विज्ञापन


मृतक महिला के पिता धोलाराम ने बताया कि 2014 में उसने अपनी बेटी सपना, सरोज, सुनीता ओर सरिता की शादी ऊंटवाल गांव में की थी। शादी के कुछ साल बाद मेरी चारों बेटियों के साथ छोटी-छोटी बात पर मारपीट की जाने लगी, जिसका विरोध किया तो बेटी पीहर आ गई। उसके बाद ससुराल पक्ष वाले गलती मानकर वापस ले जाते रहे। ऐसा कई बार हुआ है, अब भी कुछ दिन पहले उसकी बेटी सपना के साथ पति यादराम ने मारपीट की थी। इसके कारण उसके सिर में चोट लगी थी, जिसके कारण उसके सिरदर्द रहने लगा था। गुरुवार सुबह सिरदर्द के कारण उसने दवा ली थी, उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी है।

ससुर ने बताया, सिरदर्द की दवा लेने के बाद बहू की तबीयत बिगड़ी। उसे तुरंत ऊंटवाल के अस्पताल लेकर आए। यहां से अलवर रेफर कर दिया गया। अलवर लाने पर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद ऑक्सीजन लगाई गई। तभी सपना ने दम तोड़ दिया। सपना के तीन बच्चे हैं, पति यादराम मजदूरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें