फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: टीकाराम जूली बोले- कांग्रेस आलाकमान जनता की आवाज पर प्रत्याशी तय करेगा, BJP की तरह थोपा नहीं जाएगा

Fri, 18 Oct 2024 06:43 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

उपचुनाव को लेकर कांग्रेस आलाकमान इस बार जनता की आवाज पर प्रत्याशियों का फैसला करेगा। बीजेपी की तरह प्रत्याशी को थोपा नहीं जाएगा। रायशुमारी हो चुकी है, जनता ही फैसला करेगी। यह बातें अलवर में टीकाराम जूली ने कही।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा, इन चुनावों के लिए कांग्रेस में रायशुमारी हो चुकी है। कुछ जगह पर चर्चाएं बाकी हैं, इसके लिए पर्यवेक्षक अभी जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सातों सीटों पर जनता की आवाज पर कांग्रेस आलाकमान टिकट दे रहा है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की आवाज और रामगढ़ (अलवर) की जनता जो चाहती है, उसी आधार पर कांग्रेस के टिकट का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में बीजेपी की तरह कार्य नहीं होता। जहां जनता की आवाज नहीं सुनी जाती और ऊपर से प्रत्याशी थोपे जाएं। कांग्रेस पार्टी में एक-एक कार्यकर्ता की आवाज सुनी जाती है और उसी के आधार पर टिकट का बंटवारा होता है। उन्होंने कहा कि यदि रामगढ़ उपचुनाव बीजेपी हार भी जाएगी तो उनका काम चलता रहेगा, ऐसा उनका सोचना है। इसलिए टिकट के लिए कई लोग कतार में हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी अपना कितना प्रभाव रामगढ़ में छोड़ रही है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विधानसभा चुनाव में उनके कैंडिडेट को 30 हजार वोट ही मिल पाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के 10 महीने के कार्यकाल में न तो किसान को खाद मिल पा रही है न ट्रांसफार्मर, न बिजली, न पानी। जो किसान का काम कर नहीं सकते नौकरी दे नहीं सकते, इनका काम सिर्फ झूठे आंकड़े पेश करना और तुष्टिकरण की राजनीति करना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आचार संहिता के बाद ऐसा लग नहीं रहा कि आचार संहिता की पालना की जा रही है। यह लोग संविधान को नहीं समझते। यह बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को कमजोर करने की साजिश है। यही कारण है कि पिछली बार भी इनको इसका खामियां जब भुगतना पड़ा था और इस बार भी उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा। भाजपा साम दाम दंड भेद की राजनीति कर उपचुनाव जीतने की कोशिश में हैं। लेकिन सातों सीटों पर जनता इन्हें बख्शने वाली नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें