फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: भिवाड़ी में अपने ही SP की जासूसी मामले में सात पुलिसकर्मी सस्पेंड, 15 बार लोकेशन ट्रैक किया

Wed, 09 Oct 2024 06:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भिवाड़ी

सार

एक महिला IPS अधिकारी की तरफ से सात पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने के बाद राजस्थान के प्रशासनिक हलके में हड़कंप मचा है। मामला राजस्थान के भिवाड़ी का है। जहां 2018 बैच की महिला आईपीएस अधिकारी ज्येष्ठा मैत्रयी एसपी के पद पर तैनात हैं।
विज्ञापन
ज्येष्ठा मैत्रयी, एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर रेंज आईजी अजय पाल लांबा ने एसपी की लोकेशन ट्रैस करने वाले मामले की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस मामले में सात कर्मचारियों का निलंबन किया गया है और आगे भी यदि कोई सामने आया तो उससे सख्ती से पेश आया जाएगा।

विज्ञापन


भिवाड़ी में जयपुर रेंज आईजी अजय पाल लांबा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां पहुंचते ही रेंज आएगी अजय पाल लांबा को पुलिस गार्ड के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के बाद भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेई तथा एडिशनल एसपी अतुल साहू ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन

अजय पाल लांबा, जयपुर रेंज आईजी 

इस अवसर पर रेंज आईजी ने भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रयी की लोकेशन ट्रैस करने के मामले की पूरी जानकारी ली और कहा कि राजस्थान में इस तरह का यह पहला मामला है। इस मामले को किसी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा।

रेंज आईजी लांबा ने कहा कि साइबर सेल के सात कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। इस मामले में जो भी कोई और सामने आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यालय की ओर से भी इस मामले को गंभीरता से लिया गया है और डीएसपी एससी को मामले की जांच दे दी है। 
विज्ञापन


रेंज आईजी ने भिवाड़ी में बढ़ते हुए अपराधों को लेकर भिवाड़ी के पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा उन पर प्रभावी रोकथाम करने के आदेश दिए। उन्होंने पिछले दिनों ज्वेलर्स की हत्या के मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा कि इस तरह के मामले कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती हैं और पुलिस ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें