फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News : हाईटेक चोरों ने IOC की पाइप लाइन में मारी सेंध, सुरंग बनाकर भारी मात्रा में क्रूड ऑयल चोरी

Wed, 08 Jan 2025 03:28 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/ अलवर

सार

इंडियन ऑयल पाइप लाइन में हाईटेक तकनीक से चोरों ने 8 फीट गहरी और 4 फीट चौड़ी सुरंग बनाकर सीमेंट की टाइलों से पक्का निर्माण करके बिजली फिटिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाकर भारी मात्रा में क्रूड ऑयल चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलवर में बहरोड़ जिले के समीप शाहजहांपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की पाइप लाइन से भारी मात्रा में क्रूड ऑयल चोरी का मामला सामने आया है। ऑयल चोरों ने ऑयल चोरी करने के लिए एक प्लॉट किराए पर लेकर उसमें हाईटेक भूमिगत सुरंग बनाई हुई थी। दरअसल बीती 26 दिसंबर को इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की पाइप लाइन में प्रेशर कम होने के कारण चोरी की आशंका जताई गई थी, जिसके बाद रेवाड़ी के सहप्रबंधक हेमंत कुमार ने जांच की, जिसमें शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास बेलनी मार्ग पर चोरी का स्थान पता चला। मंगलवार को शाहजहांपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई, जिसके बाद मामला एसओजी को सौंपा गया।

विज्ञापन


एसओजी और स्थानीय पुलिस ने संयुक्त जांच में सुरंग के जरिए चोरी की पुष्टि की। सुरंग में चोरों ने वॉल्व फिट किया था, जिससे पाइप लाइन से तेल चुराया जा रहा था। हालांकि, सुरंग में लगे सीसीटीवी की डिवाइस (DVR) गायब पाई गई, जिससे माना जा रहा है कि चोरी को रिमोट तकनीक से नियंत्रित किया गया था। एसओजी डीएसपी शिव कुमार भारद्वाज ने कहा कि इतनी सुनियोजित साजिश मिलीभगत के बिना संभव नहीं लगती, ऐसी स्थिति में शक की सुई आईओसीएल के कर्मियों की तरफ भी जा रहीे है। जिसके आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। टीम ने घटना स्थल से कुछ खाली ड्रम, वॉल्व और अन्य सामान जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि तेल चोरों ने पहले भी करीब 13 बार इस लाइन में सेंध लगाई है।

गौरतलब है कि करीब दस साल पहले भी इसी पाइप लाइन से चोरी का मामला सामने आया था। बहरहाल नीमराना डीएसपी सचिन शर्मा, शाहजहांपुर थानाधिकारी पुखराज मीना, एसओजी टीम और पुलिस बल घटना की गहराई से जांच में जुटे हुए हैं। चोरों की पहचान और उनकी सरगनाओं तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें