फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alwar: रोड़ी कम होने पर मिस्त्री ने टोका, गुस्साए चालक ने चढ़ा दी ट्रैक्टर; पेट की आंत आ गई बाहर

Mon, 06 Jan 2025 08:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

Alwar: अलवर शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक मिस्त्री पर ट्रैक्टर चढ़ाकर उसको जान से मारने की कोशिश की गई। कारण सिर्फ इतना कि मिस्त्री ने ट्रैक्टर चालक से कहा कि जो रोड़ी लाई गई थी वो कम थी। आइये जानते है पूरा मामला
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार चेतराम ने बताया कि उनका जीजा चंद्रशेखर जो रतनगढ़ पाला मालाखेड़ा से अलवर में किराये पर रहकर मिस्त्री का काम करता है, जो ही हाल में अलवर की सैयद कॉलोनी में एक मकान का निर्माण कर रहा था। उस दौरान मकान बनाने के लिए किसी ठेकेदार से रोड़ी मंगवाई थी। जब रोड़ी लेकर ट्रैक्टर चालक सैयद कॉलोनी के नए मकान निर्माण पर पहुंचा तो उसके ट्रैक्टर में रोड़ी की मात्रा कम थी, जिसको देखते हुए मिस्त्री चंद्रशेखर ने अपने मकान मलिक को बताया तो उसने उस ट्रैक्टर चालक को धमकाया।
विज्ञापन


जिसके बाद मकान मालिक ने इसपर सवाल किया तो ट्रैक्टर चालक चिढ़ गया और वहां से चला गया, लेकिन जैसे ही शाम को चिनाई मिस्त्री चंद्रशेखर अपने किराए के कमरे पर लौट रहा था तो ट्रैक्टर चालक ने उसके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दी। जिसकी वजह से चेन्नई मिस्त्री चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। मिस्त्री के पेट की आंत फट गई और पैर फ्रैक्चर हो गया, जिसको अलवर जिला अस्पताल सामान्य चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें